{"_id":"5a68e1c84f1c1b4f588b492a","slug":"81516822984-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला को बंधक बनाकर लूटपाट की","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला को बंधक बनाकर लूटपाट की
Updated Thu, 25 Jan 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
मीरापुर रजबाहे की पटरी से सटे गोविंद विहार नगर में दिन दहाड़े एक सफेद रंग की बाइक से आए दो बदमाशों ने घर में घुसकर अकेली महिला को बंधक बनाकर हजारों की नगदी, सोने-चांदी के जेवरात समेत दो लाख सामान लूट ले गए। बदमाशों के जाने के बाद महिला के शोर मचाने पर मोहल्ले के लोगों ने उसे बंधन मुक्त कराया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बदमाशों की तलाश की, लेकिन बदमाश हाथ नहीं लगे।
संदीप पुत्र सतपाल सिंह ककड़ीपुर के रहने वाले हैं। हाल में वे बड़ौत की गोविंद विहार कॉलोनी में मकान बनाकर अपनी पत्नी डोली के साथ रह रहे हैं। संदीप प्राइवेट नौकरी करता है। जब वह नौकरी पर गया था तो बुधवार को दोपहर 12 बजे के लगभग सफेद रंग की बाइक पर दो तमंचेधारी बदमाश आए और उन्होंने कमरा किराये पर लेने की बात कहकर घर का दरवाजा खुलवाया। दरवाजा खुलते ही बदमाशों ने डोली को गन प्वाइंट पर लेकर उसकी चुन्नी से उसके हाथ-पैर बांध दिए। विरोध करने पर उसकी तमंचे की बटों से पिटाई भी की। इसके बाद बदमाश घर में रखी 73 हजार रुपये की नगदी, हाथों के सोने के कंगन, चेन, कुंडल, टाप्स, अंगूठी व अन्य सामान लूटने के बाद बाइक पर सवार होकर भाग निकले। बदमाशों के जाने के बाद साहस कर डोली हाथ-पैर बंधे-बंधे खिसक कर अपने गेट पर आई शोर मचा दिया। महिला के शोर मचाने पर कॉलोनी के लोग एकत्र हुए और उसे बंधन मुक्त कराया। इसकी सूचना पुलिस को दी । सूचना पर एसएसआई हेमेंद्र बालियान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और वारदात की जानकारी ली। संदीप ने अज्ञात दो बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
100 पुलिस को लगाते रहे फोन
बड़ौत। कॉलोनी निवासी लोग और संदीप 100 नंबर पुलिस को फोन लगाते रहे, लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ। यदि 100 नंबर पुलिस फोन रिसीव कर लेती तो बदमाश पकड़े जा सकते थे, इसको लेकर कॉलोनीवासियों में आक्रोश व्याप्त है ।