फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   कुरैशियान में संघर्ष, तीन युवक घायल धारदार हथियार, पथराव और फायरिंग हुई

कुरैशियान में संघर्ष, तीन युवक घायल धारदार हथियार, पथराव और फायरिंग हुई

Sun, 31 Dec 2017 01:09 AM IST
Updated Sun, 31 Dec 2017 01:09 AM IST
विज्ञापन
कुरैशियान में संघर्ष, तीन युवक घायल धारदार हथियार, पथराव और फायरिंग हुई
बागपत। पुराना कस्बा के कुरैशियान मोहल्ले में मिनी ट्रक से सामान निकालने को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। उनके बीच पहले धारदार हथियार चले और पथराव हुआ। तीन युवक घायल हो गए। इस दौरान एक युवक ने फायरिंग कर दी। इससे भगदड़ मच गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर विवाद शांत कराया।
विज्ञापन

बागपत के पुराना कस्बा में कुरैशियान मोहल्ले में एक मिनी ट्रक खड़ा था। इसमें से सामान निकालने को लेकर मोहम्मद राशिद और जमील के परिवार के बीच शनिवार शाम कहासुनी हो गई। जो मारपीट में बदल गई। उनके बीच पहले चाकू, छुर्रे व तलवार चली। बाद में दोनों पक्षों ने पथराव कर दिया। इसमें जमील का बेटा मोबीन और राशिद के दो बेटे मोहम्मद फैज और मोहम्मद जैद गंभीर रुप से घायल हो गए। इस दौरान एक युवक ने फायरिंग कर दी। इससे भगदड़ मच गई। घायलों को परिवार के लोग सीएचसी लेकर पहुंचे। वहां उनका उपचार हुआ। उधर सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। कोतवाली पुलिस का कहना है कि दो पक्षों में झगड़ा हुआ है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


सीएचसी में भिड़े दोनों पक्ष के लोग
बागपत। घायलों के सीएचसी पहुंचने के बाद दोनों पक्ष के लोग वहां इकट्ठे हो गए । इस दौरान भी गाली-गलौज हो गई। बाद में दोनों पक्ष भिड़ गए । जिम्मेदार लोगों ने हस्तक्षेप कर दोनों पक्ष के लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed