{"_id":"5a4548724f1c1bd0408bf955","slug":"81514489970-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान के मकान पर कब्जे का प्रयास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मकान के मकान पर कब्जे का प्रयास
Updated Fri, 29 Dec 2017 01:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)। जौनमाना गांव में परिवार के ही लोगों ने एक महिला के मकान पर कब्जा करने का प्रयास किया। विरोध करने पर उसे मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़िता ने कोतवाली में अपने ही जेठ सहित दो लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।
मिंटो पत्नी पवन कुमार जौनमाना गांव की रहने वाली है। उसके पति की तीन वर्ष पूर्व मौत हो चुकी है। उसके एक बेटी भी है। वह अपने पति के हिस्से के मकान में रहकर अपना व बेटी का पालन-पोषण कर रही है, लेकिन उसका जेठ व अन्य परिजन उसके मकान पर कब्जा करना चाहते हैं और उन्हें धमकी दे रहे हैं कि यदि मकान नहीं छोड़ा तो दोनों को जान से मार देंगे। बृहस्पतिवार को आरोपी उनके घर पर आए और मकान पर जबरन कब्जे का प्रयास किया। जब इसका मिंटो ने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गई। आरोपी धमकी दे गए है कि यदि शीघ्र मकान नहीं छोड़ा तो इसका अंजाम बुरा होगा। इस संबंध में महिला ने कोतवाली में जेठ समेत दो लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।