फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   250 केबीए के दो ट्रांसफार्मर चोरी

250 केबीए के दो ट्रांसफार्मर चोरी

Sun, 17 Dec 2017 01:37 AM IST
Updated Sun, 17 Dec 2017 01:37 AM IST
विज्ञापन
250 केबीए के दो ट्रांसफार्मर चोरी
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

शुक्रवार की रात में शहरी क्षेत्र में 250 केवीए के दो विद्युत ट्रांसफार्मर चोरी होने के बाद भी विद्युत निगम के कर्मचारियों के नहीं पहुंचने और रिपोर्ट दर्ज न कराने से नाराज उपभोक्ताओं ने हंगामा किया। साथ ही निगम के अफसरों से मामले की जांच कराकर दोषी कर्मियों के कार्रवाई करने की मांग की।
चोर शुक्रवार की रात्रि में शताब्दी नगर और छपरौली रोड पर रखे 250 केवीए के दो विद्युत ट्रांसफार्मर चोरी करके ले गए। इनकी कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई हैं। ट्रांसफार्मर चोरी होने के बाद इनसे जुडे़ क्षेत्रों की सप्लाई गुल हो गई। उपभोक्ताओं ने इसकी सूचना विद्युत निगम को दी, लेकिन शाम तक कोई मौके पर नहीं पहुंचा। इससे आक्रोशित उपभोक्ताओं ने एक्सईएन प्रथम कार्यालय में तैनात कुछ कर्मचारियों पर चोरों से मिलीभगत का आरोप लगाकर हंगामा शुरू कर दिया। उपभोक्ताओं ने कहा निगम के 10 लाख रुपये के विद्युत ट्रांसफार्मर चोर चुराकर ले गए, लेकिन निगम के कर्मचारियों तक जूं तक नहीं चली और न ही इसकी सूचना पुलिस को दी ।
विज्ञापन

उन्होंने कहा नगर में निगम के कर्मचारियों का एक गिरोह सक्रिय हो गया है, जो उक्त चोरों से मिलीभगत कर लगातार विद्युत पोल और लाइनें सहित ट्रांसफार्मरों को चोरी कर रहा है। उन्होंने कहा शनिवार को शाम तक निगम के जेई आलोक और आईपीडीएस इंचार्ज भानू एक-दूसरे पर रिपोर्ट दर्ज कराने की बात कहकर पल्ला झाड़ते रहे। इस संबंध में आईपीडीएस इंचार्ज भानू ने कहा चोरी हुए ट्रांसफार्मरों को जेई आलोक के हैंडओवर कर रखा है, रिपोर्ट दर्ज कराने की जिम्मेदारी उनकी बनती है। दूसरी तरफ जेई आलोक ने कहा नगर में आईपीडीएस योजना के अंतर्गत उक्त दोनों ट्रांसफार्मर रखे हैं, तो चोरी होने के बाद रिपोर्ट कराने की जिम्मेदारी उनकी बनती है। दूसरी तरफ एसडीओ गोपाल ने कहा मामला गंभीर है। जांच कर कठोर कार्रवाई होगी। अधिशासी अभियंता एसपी टांक ने कहा मामले की जांच होगी। जांच के दौरान जो भी दोषी मिला, उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed