{"_id":"5a2adeaf4f1c1b8b688b7665","slug":"81512758959-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वन विभाग ने किसानों से जुटाई जानकारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वन विभाग ने किसानों से जुटाई जानकारी
Updated Sat, 09 Dec 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वन विभाग ने किसानों से जुटाई जानकारी
बागपत। सूजरा के जंगल में गोली लगने से बारहसिंगा की मौत के मामले में वन विभाग की जांच टीम ने किसानों से जानकारी जुटाई है। किसानों का कहना है उन्होंने शिकारियों को नहीं देखा। लेकिन शक ऐसे ही लोगों पर है। बता दें कि सूजरा गांव के जंगल में बारहसिंगा को मार दिया गया था। वन विभाग को प्रकरण की जानकारी बृहस्पतिवार सुबह हुई। पोस्टमार्टम से साफ हुआ था कि गोली मारी गई है। बागपत के रेंजर राजेश कुमार ने बताया कि बारहसिंगा को दफना दिया गया है। वन रक्षक ओम सिंह के नेतृत्व में तीन सदस्यीय टीम ने शुक्रवार को भी नौरोजपुर और सूजरा के जंगल में किसानों से बातचीत की। मकसद था कि शिकारियों के विषय में जानकारी जुटाने का। लेकिन कोई महत्वपूर्ण जानकारी हाथ नहीं लगी है।