{"_id":"5a05fbf54f1c1bda538bc375","slug":"81510341621-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बली में मोबाइल टावर में चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बली में मोबाइल टावर में चोरी
Updated Sat, 11 Nov 2017 01:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बली में मोबाइल टावर में चोरी
बागपत। बली गांव में मोबाइल टावर में चोरों ने बृहस्पतिवार रात बैटरी और अन्य सामान चोरी कर लिया। घटना की पुलिस से शिकायत की गई है। टावर के टेक्नीशियन शशिकांत ने बताया कि बृहस्पतिवार को टावर स्थल का ताला बंद था। देर रात चोरों ने ताला तोड़कर टावर की मशीन से दो बैटरी और चार्जर और अन्य सामान चोरी कर लिया। शुक्रवार दोपहर इसका पता चला। चोरी हुए सामान को इधर-उधर तलाश किया,लेकिन उनका कहीं पता नहीं चला। इसकी कोतवाली पुलिस से शिकायत की गई। कोतवाली पुलिस का कहना है कि चोरों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही सामान बरामद कर लिया जाएगा।
बली में दो पक्षों में झगड़ा, एक हिरासत में
बागपत। बली गांव में दो पक्षों में मामूली बात को लेकर झगड़ा हो गया। इससे वहां पर हंगामा हो हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक युवक को हिरासत में ले लिया। इसके अलावा बागपत शहर के दो युवकों में झगड़ा हुआ। पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया।
गृह क्लेश में युवक ने जान दी
बागपत। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में गृह क्लेश के चलते एक युवक ने आत्महत्या कर दी। परिजनों ने पुलिस को जानकारी दिए बगैर ही शव का अंतिम संस्कार कर लिया। इसको लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं चल रही है। उधर कोतवाली पुलिस ने मामले की जानकारी होने से इंकार किया है।
विज्ञापन
युवक को सांप ने डसा
बागपत। निवाड़ा निवासी फैय्याज, यमुना के रास्ते अपने खेत में जा रहा था। इसी दौरान उसको सांप ने डस लिया। परिजन उसको जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने उसका उपचार किया। फिलहाल उसकी हालत में सुधार है।
कालेज के मैनेजर समेत कई पर गबन का मुकदमा
छपरौली। क्षेत्र के एक इंटर कालेज के मैनेजर और कार्यकारिणी के पदाधिकारियों और सदस्यों पर कालेज की धनराशि का गबन करने का आरोप लगा है। इस मामले में कोर्ट के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। थाना प्रभारी बृजेश कुमार कुशवाहा ने बताया कि केस की विवेचना के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।