{"_id":"59fe130c4f1c1b72548bae19","slug":"81509823244-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्र वंदना चौक पर एक शराबी ने दूसरे का सिर फोड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
राष्ट्र वंदना चौक पर एक शराबी ने दूसरे का सिर फोड़ा
Updated Sun, 05 Nov 2017 12:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। शहर के राष्ट्रवंदना चौक पर दो शराबियों ने जमकर उत्पात मचाया। एक शराबी ने ईंट मारकर दूसरे का सिर फोड़ दिया। इससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया और आरोपी को कोतवाली लेकर पहुंची। उसने कोतवाली में भी जमकर हंगामा किया।
अहैड़ा गांव के दो व्यक्तियों ने शनिवार को शहर के राष्ट्र वंदना चौक पर पहुंचकर पहले शराब पी। इसके बाद दोनों आपस में भिड़ गए। इनमें से एक व्यक्ति ने दूसरे के सिर में ईंट मार दी। वह बेहोश होकर सड़क पर गिर गया। उसको बचाने पहुंचे लोगों के साथ भी दूसरे शराबी ने गाली-गलौज की। उसने जमकर उत्पात मचाया। पुलिस मौके पर पहुंची। घायल को सीएचसी में भर्ती कराया और दूसरे को पुलिस वाले कोतवाली में ले आए। आरोपी शराबी ने कोतवाली में भी जमकर हंगामा किया। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार का कहना है कि इस मामले में कार्रवाई की जाएगी।
सिसाना में युवक ने किया हंगामा
बागपत। सिसाना गांव में शुक्रवार की रात में शराब के नशे में एक युवक ने उत्पात मचाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसको हिरासत में ले लिया था। उसने कोतवाली में भी खूब हंगामा किया था।