फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   जेवी कॉलेज के प्राचार्य की जांच शुरू

जेवी कॉलेज के प्राचार्य की जांच शुरू

Thu, 31 Aug 2017 01:44 AM IST
Updated Thu, 31 Aug 2017 01:44 AM IST
विज्ञापन
जेवी कॉलेज के प्राचार्य  की जांच शुरू
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

बड़ौली गांव के एक व्यक्ति ने जनता वैदिक डिग्री कॉलेज के वर्तमान प्राचार्य पर धोखाधड़ी और जालसाजी कर लाखों रुपये का गबन करने का आरोप लगा आयुक्त मेरठ मंडल को पत्र भेजकर जांच कर कार्रवाई करने की मांग की।

शिकायतकर्ता भोपाल सिंह पुत्र बदलू सिंह बड़ौली गांव के रहने वाले है। उन्होंने गत दिनों मेरठ मंडल आयुक्त डॉ. प्रभात कुमार को पत्र भेजकर जनता वैदिक डिग्री कॉलेज के वर्तमान प्राचार्य डॉ. यशवीर सिंह पर कॉलेज में गंभीर अनियमितता, अवैध कार्यों, हेराफेरी, जालसाजी और धोखाधड़ी कर भारी धनराशि का गबन करने की जांच कर कार्रवाई की मांग की। शिकायतकर्ता के पत्र पर मंडल आयुक्त ने अपर आयुक्त मेरठ राधेश्याम मिश्रा को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए। अपर आयुक्त मेरठ ने जांच करने पर शिकायतकर्ता द्वारा लगाए आरोपों के साक्ष्य उपलब्ध नहीं हो पाए। उन्होंने शिकायतकर्ता को 31 अगस्त तक सभी साक्ष्य उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इस संबंध में कॉलेज प्राचार्य डॉ. यशवीर सिंह ने आरोपों को निराधार बताकर कहा उन्हेें बदनाम करने की साजिश की जा रही है। उनके खिलाफ बिना प्रमाण झूठी शिकायत भेजी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed