{"_id":"5cd72478bdec22076e31a25d","slug":"71557603448-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिजनों ने घर में बंद किया मनोरोगी युवक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
परिजनों ने घर में बंद किया मनोरोगी युवक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत।
शहर की कश्यप कॉलोनी में मनोरोगी युवक को घर में बंधकर बनाने की सूचना पर पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस ने पहुंचकर युवक को बंधन मुक्त कराया। मनोरोगी युवक कई दिन से लापता था।
कश्यप कॉलोनी बागपत निवासी सचिन (19) पुत्र विनोद मनोरोगी है। उसके परिजन मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करते हैं। पिता ने बताया कि युवक परिजनों को बिना जानकारी दिए कई बार घर से भाग चुका। जिस कारण अब वह उसे घर के कमरे में बंद कर रखते हैं। शनिवार को परिजनों के जाने के बाद युवक ने शोर मचाना शुरू कर दिया। इसकी पड़ोसियों ने पुलिस से शिकायत दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली तथा परिजनों को बुलाकर युवक को कमरे से बाहर निकलवाया। पिता ने बताया कि युवक मनोरोगी है। घर में बंद कर जाने का मकसद केवल उसे सुरक्षित रखना है।