फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   काठा में किसान की 12 बीघा गेहूं की फसल जली

काठा में किसान की 12 बीघा गेहूं की फसल जली

Mon, 29 Apr 2019 01:22 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 29 Apr 2019 01:22 AM IST
विज्ञापन
काठा में किसान की 12 बीघा गेहूं की फसल जली
बागपत। काठा गांव के जंगल में हाईटेंशन लाइन में हुई स्पार्किंग के दौरान निकली चिंगारी से एक किसान की 12 बीघा गेहूं की फसल जल गई। भट्ठा मजदूरों ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

काठा गांव निवासी रविंद्र पुत्र रामफल काठा की गांव के जंगल में 12 बीघे में गेहूं की फसल थी। दोपहर के किसी समय हाईटेंशन की लाइन में स्पार्किंग हो गई। इससे निकली चिंगारी गेहूं के खेत में गिर गई। चिंगारी से फसल ने आग लग गई। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना रविंद्र को दी। परिजनों के साथ मौके पर पहुंचे किसान का जली फसल को देखकर बुरा हाल हो गया। इसकी सूचना दमकल विभाग को देने का प्रयास किया, लेकिन संपर्क नहीं हो सका। भट्ठा मजदूर मौके पर पहुंचे और नलकूप से बाल्टियों से पानी भरकर आग पर काबू पाया। किसान ने ऊर्जा निगम और जिला प्रशासन से मुआवजे की मांग की।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed