फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   ससुरालियों ने खेकड़ा क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता को फांसी लगाकर मारा . पति, जेठ, जिठानी, ननद व भांजे पर मारने का आरोप

ससुरालियों ने खेकड़ा क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता को फांसी लगाकर मारा . पति, जेठ, जिठानी, ननद व भांजे पर मारने का आरोप

Fri, 19 Apr 2019 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Apr 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
ससुरालियों ने खेकड़ा क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता को फांसी लगाकर मारा . पति, जेठ, जिठानी, ननद व भांजे पर मारने का आरोप
विवाहिता की हत्या, पति और जेठ हिरासत को हिरासत में लिया
विज्ञापन

खेकड़ा। क्षेत्र के एक गांव में विवाहिता की मौत हो गई। आरोप है कि ससुरालियों ने उसे फांसी लगाकर मार दिया। इस मामले में पुलिस ने पति, जेठ, जिठानी, ननद और भांजे के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और हत्या के आरोप में तहरीर दी। पुलिस ने पति और जेठ को हिरासत में ले लिया। पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस कार्रवाई की जाएगी।

क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला का विवाह आठ वर्ष पूर्व बुढ़ाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक के साथ हुआ था। महिला ने अपने परिजनों को बताया था कि उसके पति के अपनी भाभी से अनैतिक संबंध है। उसने यह भी बताया था कि ससुराल वाले दहेज के लिए उसे प्रताड़ित करते हैं। मायके वालों के मुताबिक दो दिन पूर्व पति ने जेठ, जिठानी, ननद और भांजे के साथ मिलकर फांसी लगाकर उसकी जान ले ली। सूचना मिलते ही मायके वाले पहुंचे और ससुरालियों को अंतिम संस्कार करने से रोक दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने पूछताछ के लिए पति व जेठ को हिरासत में ले लिया। और मृतका के मायके वाले परिजनों को पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed