फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   नंगला पोइस में करंट से युवक की मौत

नंगला पोइस में करंट से युवक की मौत

Wed, 27 Feb 2019 01:20 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Feb 2019 01:20 AM IST
विज्ञापन
नंगला पोइस में करंट से युवक की मौत
अमीनगर सराय (बागपत)।
विज्ञापन

सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के नंगला पोइस गांव के जंगल में बेसहारा गोवंशीय पशु को खेतों से निकाल रहे युवक की करंट लगने से मौत हो गई। वहां पहले से ही एलटी विद्युत लाइन का तार टूटा पड़ा था। गुस्साए ग्रामीणों ने खेत में ही शव रखकर ऊर्जा निगम के खिलाफ हंगामा किया। सूचना पर पहुंचे तहसीलदार केे आश्वासन पर ग्रामीणों ने पुलिस को शव उठाने दिया। मृतक के भाई ने कोल्हू संचालक सहित दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
नंगला पोइस गांव साजिद (19) पुत्र हबीब मंगलवार की सुबह सात बजे के लगभग खेत में घूमने गया । खेत में बेसहारा गोवंशीय पशु गेहूं की फसल को खा रहे हैं। युवक पशुओं को खेत से निकालने लगा तो वहां पर पहले से टूटे पड़े एलटी विद्युत लाइन के तार की चपेट में आ गया। करंट लगने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस और विद्युत निगम के अधिकारियों को सूचना दी, लेकिन एक घंटे तक भी जब अधिकारी नहीं पहुंचे तो ग्रामीणों ने खेत में ही शव रख कर हंगामा शुरू कर दिया। उन्होंने कोल्हू संचालक पर अवैध रूप से विद्युत लाइन खींचकर बिजली चोरी करने का आरोप लगाया। पुलिस से ग्रामीणों की नोक झोंक हुई। हंगामे की सूचना पर बड़ौत तहसीलदार प्रदीप कुमार ग्रामीणों के बीच पहुंचे। उन्होंने कोल्हू संचालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने एवं पीड़ित परिवार को हर संभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीण ने पुलिस को शव उठाने दिया। मृतक के भाई राशिद ने सिंघावली अहीर थाने में कोल्हू संचालक जय कुमार और रोहित निवासी धनौरा सिल्वरनगर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। थानाध्यक्ष उमेश कुमार पांडेय ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


कोल्हू में हो रही बिजली चोरी
अमीनगर सराय (बागपत)। मृतक साजिद के भाई राजिश ने बताया कि नंगला पोईस गांव में चोरी की बिजली से कोल्हू चल रहा है। अवैध तरीके से तार खींच रखे है। विद्युत निगम के अधिकारियों से सांठ गांठ कर बिजली चोरी की जा रही है। शिकायत के बाद भी अधिकारियों ने कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोल्हू संचालक के खिलाफ होगी कार्रवाई
अमीनगर सराय। विद्युत निगम के जेई सोमेश कर्णवाल ने बताया कि कोल्हू संचालक ने सोमवार को भी कनेक्शन के लिए आवेदन किया था। हादसे के बाद पता चला कि कोल्हू पर बिजली चोरी की जा रही थी। कोल्हू संचालक के खिलाफ विद्युत निगम की तरफ से भी मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed