{"_id":"5c607d47bdec2237d6014206","slug":"71549827399-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यमुना खादर में भट्ठी पर तैयार होता है मौत का जाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
यमुना खादर में भट्ठी पर तैयार होता है मौत का जाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। जिले में यमुना के खादर में शराब की भट्ठियों पर मौत के जाम तैयार किए जा रहे हैं। कच्ची शराब ईंट भट्ठों पर बिक्री की जाती है। छपरौली के यमुना खादर में शराब की भट्ठी पकड़ी गई। बालैनी थाना क्षेत्र में भी कच्ची शराब बिक रही है।
जिले में करीब 40 किमी तक यमुना नदी बहती है। यमुना खादर के क्षेत्र में अवैध रूप से शराब बनाने की भट्ठियां चलती हैं। हरियाणा से यमुना नदी के रास्ते बड़े स्तर पर अवैध शराब की तस्करी की जाती है। सहारनपुर में हुई घटना के बाद पुलिस हरकत में आई तो यमुना खादर में शराब की भट्ठी चलने का खुलासा हुआ। छपरौली क्षेत्र में पुलिस ने शराब की भट्ठी पकड़ी। शराब की भट्ठे पर तैयार कच्ची शराब को जिले में ईंट भट्ठों पर सप्लाई की जाती है। 15 से 25 रुपये में कच्ची शराब का पव्वा मिल जाता है। बालैनी थाना क्षेत्र के गांव में भी कच्ची शराब बेची जा रही है। पुलिस ने समय रहते कठोर कदम नहीं उठाए तो बड़ी घटना हो सकती है। पुलिस को कच्ची शराब बेचने वालों पर शिकंजा कसना ही होगा।
यूरिया और स्प्रिट से भी बनाई जाती है शराब
बागपत। जिले में यूरिया व स्प्रिट से भी मिलावटी शराब का निर्माण किया जाता है। बड़ौत क्षेत्र में कई बार मिलावटी शराब बनाने की फैक्ट्रियां भी पकड़ी जा चुकी हैं। स्प्रिट से तैयार शराब से आंखों की रोशनी तक जा सकती है।
विज्ञापन
चुनाव के लिए तैयार होने लगी शराब
बागपत। जिले में चुनाव में वोटरों को लुभाने के लिए शराब बांटी जाती है। लोकसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं। शराब माफिया चुनाव के लिए मिलावटी शराब तैयार करने में लगे हैं। मिलावटी शराब को चुनाव में महंगे रेट में बेचकर शराब माफिया मुनाफा कमाते हैं।
भट्ठियों पर ऐसे तैयार होती है कच्ची शराब
बागपत। पुलिस कार्रवाई में पकड़े गए लोगों ने बताया है कि शराब बनाने के लिए गुड़ को दस दिन तक सड़ाया जाता है। इसके बाद उसे भट्ठी पर रख कर आग से गर्म किया जाता है। गुड़ जितना ज्यादा सड़ा हुआ होगा, शराब उतनी ही नशीली बनेगी। इसी प्रक्रिया में शराब जहरीली बन जाती है। इसमें नौसादर और यूरिया मिला दिया जाता है। एक लीटर शराब को पानी मिलाकर पांच लीटर बनाते है। ऐसे में कभी नशा कम हो जाए तो इसमें नशा बढ़ाने के लिए मिथाइल एल्कोहल मिला दिया जाता है।
यमुना खादर पर पुलिस की नजर
बागपत। एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि पुलिस की कई टीमें यमुना नदी पर लगाई गई है। खादर में शराब की भट्ठी की भी तलाश की जा रही है। छपरौली क्षेत्र में यमुना खादर में कच्ची शराब बनाने की भट्ठी पकड़ी गई है। इसके अलावा कहीं पर भी शराब की भट्ठी नहीं चल रही है। अवैध शराब की बिक्री नहीं होने दी जाएगी।