{"_id":"5c40df10bdec2273824460c2","slug":"71547755280-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल पर मिल रही धमकी, परिवार परेशान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति के होने वाले दामाद को मोबाइल फोन पर अलग-अलग नंबरों से धमकी मिल रही है। इससे दोनों परिवार मानसिक रूप से परेशान हैं। पीड़ित व्यक्ति ने अज्ञात के खिलाफ एनसीआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति ने बताया कि वह 30 साल से एक बीमा कंपनी में नौकरी करता है। उसने अपनी बेटी की शादी तय कर रखी है। उसके होने वाले दामाद को कई दिन से मोबाइल पर धमकी मिल रही है। साथ ही आरोपी गाली गलौच कर अभद्र व्यवहार कर रहा है। दस मोबाइल नंबरों से एक सौ बार कॉल आ चुकी है। इससे दोनों परिवार मानसिक रूप से परेशान हैं। उसने तहरीर देकर मामले की जांच कर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की। पुलिस ने तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ एनसीआर दर्ज कर ली है। कोतवाली प्रभारी शिव प्रकाश ने बताया कि धमकी देने वाले युवक का जल्दी ही पता लगा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।