{"_id":"5c2e600bbdec2256c333eb1e","slug":"71546543115-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुख्यात कपिल बसी के भाई समेत छह पर मुकदमा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कुख्यात कपिल बसी के भाई समेत छह पर मुकदमा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। खेकड़ा थाना क्षेत्र के बसी गांव में किसान ऋषिपाल को गोली मारकर घायल करने के मामले में पुलिस ने कुख्यात कपिल बसी के भाई समेत छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में दबिश दी, लेकिन सफलता नहीं मिली। घायल का मेरठ के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
बसी गांव निवासी ऋषिपाल (42) पुत्र सतसिंह बुधवार को सहकारी चीनी मिल बागपत के गन्ना क्रय केंद्र के पास बाइक सवार युवकों ने गोली मारकर घायल कर दिया था। घायल ने भी लाइसेंसी रिवाल्वर से हमलावरों पर गोली चलाई, लेकिन उन्हे गोली नहीं लगी। हमलावर जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले थे। बृहस्पतिवार को घायल के पिता सत सिंह ने कुख्यात कपिल बसी के भाई पंकज पुत्र कृपाल, सुधीर पुत्र कृष्णपाल के बेटे, बसंत पुत्र ओमपाल, पंकज पुत्र कृष्णपाल व दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। घायल के पिता ने बताया कि हमलावरों ने पिस्टल व तमंचे से गोलियां चलाई। कुख्यात कपिल बसी से उनकी रंजिश चल रही है। उसके एक नाबालिग बेटे की हत्या हो चुकी है। उसके बेटे ऋषिपाल को पुलिस सुरक्षा मिली हुई थी, लेकिन आरोपी पक्ष ने षडयंत्र के तहत सुरक्षा हटवा दी। कपिल बसी ने मई 2018 में ऋषिपाल पर हरियाणा के शूटरों से हत्या कराने की योजना बनाई थी, लेकिन घटना से पहले ही बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़ गए थे। उन्हें कपिल बसी व उसके परिजनों से खतरा है। पुलिस सुरक्षा दी जाए। एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि घायल के पिता की तहरीर पर छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। पीड़ित पक्ष की सुरक्षा की जाएगी। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने कई स्थानों पर दबिश दी, लेकिन कोई हाथ नहीं लग सका।