फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   रिटायर्ड ऑफिसर के बैंक खाते से 50 हजार उड़ाए

रिटायर्ड ऑफिसर के बैंक खाते से 50 हजार उड़ाए

Wed, 07 Nov 2018 12:50 AM IST
Updated Wed, 07 Nov 2018 12:50 AM IST
विज्ञापन
रिटायर्ड ऑफिसर के बैंक खाते से 50 हजार उड़ाए
बागपत। एक युवक ने सूजरा गांव के रिटायर्ड ऑफिसर से एटीएम कार्ड का नंबर एवं ओटीपी नंबर लिया और उनके बैंक खाते से 50 हजार रुपये निकाले। पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन

सूजरा गांव निवासी कृष्णपाल सिंह पुत्र बलदेव सिंह ने बताया कि वह कोर्ट में ऑफिसर पद से रिटायर हो चुके हैं। अब वह बागपत में मकान बनाकर परिवार सहित रहते हैं। उनका भारतीय स्टेट बैंक में खाता है। बैंक से एटीएम कार्ड मिला हुआ है। सोमवार की शाम पांच बजे उनके मोबाइल पर फोन कर एक युवक ने एटीएम कार्ड का नंबर पूछा। जब उन्होंने मना किया तो एटीएम कार्ड ब्लॉक करने की बात कही। इस पर उन्होंने युवक को नंबर बता दिया। उनके फोन पर ओटीपी नंबर आया। उसने भी उन्होंने युवक को बता दिया। इसके बाद खाते से 49 हजार रुपये निकलने का मैसेज आया। उन्होंने परिजनों को इसकी जानकारी दी। मंगलवार की सुबह आठ बजे फिर से युवक का फोन आया। उसने कहा कि खाते में रुपये वापस पहुंच जाएगी। मोबाइल पर आए ओटीपी नंबर बता दो। उन्होंने ओटीपी नहीं बताया। इसके बाद आरोपी युवक ने मोबाइल बंद कर दिया। पीड़ित ने कोतवाली में आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed