{"_id":"5b903151867a557e85729108","slug":"71536176465-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार ने टक्कर मारी, बाइक बनी आग का गोला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार ने टक्कर मारी, बाइक बनी आग का गोला
Updated Thu, 06 Sep 2018 01:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर टयौढ़ी गांव के पास फौजी की बाइक व इंडिको कार मेें आमने-सामने की टक्कर होने पर बाइक आग का गोला बन गई और फौजी गंभीर रूप से घायल हो गया।
घायल अभिषेक पुत्र सत्यवीर रोहतक हरियाणा का रहने वाला है, वह सेना का जवान है और हाल में मेरठ मेें तैनात है, बुधवार की सुबह वह बाइक से रोहतक से वाया बड़ौत होते मेरठ के लिए चला था, जब वह दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर टयौढ़ी गांव के पास आया तो सामने से आ रही इंडिको कार की टक्कर लगने से बाइक में आग लग गई और अभिषेक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है, इस दुघर्टना के बाद कार सवार लोग कार को छोड़कर भाग गए और मार्ग अवरुद्ध हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो बाइक पूरी तरह जल चुकी थी और उन्होंने वाहनों को हटाकर मार्ग आवागमन के लिए सुचारू कराया।