{"_id":"5b8ed9d8867a55484504cdeb","slug":"71536088536-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ौत डिपो की बस ने बाइक सवार को टक्कर मारी, हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बड़ौत डिपो की बस ने बाइक सवार को टक्कर मारी, हंगामा
Updated Wed, 05 Sep 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
औद्योगिक पुलिस चौकी के नजदीक बड़ौत डिपो की बस ने वहां से गुजर रहे एक बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। इससे क्षेत्र में हंगामा हो गया। आक्रोशित बाइक सवार ने रोडवेज बस को रुकवाकर चालक को बस से नीचे उतारकर हाथापाई का प्रयास किया। हालांकि सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह दोनों पक्षों के लोगों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया।
बड़ौत डिपो की एक बस मंगलवार की सुबह जैसे ही बड़ौत से सवारियों को लेकर बुढ़ाना के लिए रवाना हुई, तभी औद्योगिक पुलिस चौकी के नजदीक एक व्यक्ति को बचाने के चक्कर मेें बस ने आगे चल रहे बाइक सवार को टक्कर मार दी। इससे आक्रोशित बाइक सवार युवकों ने रोडवेज बस को रुकवाकर बस चालक को नीचे उतार लिया और उसके साथ हाथापाई का प्रयास किया। इसको देख वहां पर भारी भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना पर औद्योगिक पुलिस चौकी से पुलिस मौके पर पहुंची और हंगामे को शांत किया। पुलिस के अनुसार दोनों पक्षों का आपसी समझौता हो गया है।