फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   धर्मगुरु पर देश विरोधी बयानबाजी का आरोप, दो फाड़ हुए ग्रामीण

धर्मगुरु पर देश विरोधी बयानबाजी का आरोप, दो फाड़ हुए ग्रामीण

Thu, 19 Jul 2018 01:25 AM IST
Updated Thu, 19 Jul 2018 01:25 AM IST
विज्ञापन
धर्मगुरु पर देश विरोधी बयानबाजी का आरोप, दो फाड़ हुए ग्रामीण
बागपत। डौला गांव में एक धर्मगुरु पर देश विरोधी बयानबाजी करना और लोगों को भड़काने का आरोप लगाकर सिंघावली अहीर थाने में शिकायत की। इसके बाद गांव में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। पुलिस ने गांव में पहुंचकर मामले की जांच की। वहीं धर्मगुरु के पक्ष में भी ग्रामीण उतर आए है। ग्रामीणों ने एसपी दफ्तर पर प्रदर्शन कर धर्मगुरु पर लगाए आरोपी को गलत बताया।
विज्ञापन

डौला गांव निवासी दिलबाग, नजाकत, तैमूर, शराफत, इरशाद, इरफान, सदाकत, जावेद आदि ने सिंघावली अहीर थाने में तहरीर देकर शिकायत की कि 22 जून को जुम्मे की नवाज के दौरान उनके धर्म गुरु ने देश विरोधी बयानबाजी की । लोगों से देश विरोधी नारे लगवाए । पाकिस्तान की मदद करने का संकल्प दिलवाया। इसके बाद थाना पुलिस जांच में जुट गई । बुधवार को पुलिस टीम गांव में पहुंची और मामले की जांच की। ग्रामीणों के बयान दर्ज किए। धर्मगुरु से भी जानकारी ली। जांच कर पुलिस टीम लौट गई। इसको लेकर गांव में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन

दूसरी तरफ धर्मगुरु के पक्ष में भी ग्रामीण उतर आए हैं। काफी संख्या में ग्रामीण एसपी दफ्तर पर पहुंचे और प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा गांव में हिंदू मुस्लिम भाईचारे की मिसाल कायम रही है। धर्म के नाम पर कभी कोई झगड़ा नहीं हुआ, लेकिन गांव में असामाजिक तत्व गांव, समाज, देश का माहौल खराब करने की योजनाबद्ध साजिश कर रहे है। धर्मगुरु पिछले 40 साल से गांव में बच्चों को अच्छे संस्कार और धार्मिक शिक्षा देने का कार्य कर रहे हैं। उनके खिलाफ झूठी कहानी बनाकर शिकायत की। धर्मगुरु पर लगाए आरोप निराधार हैं। असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। एसपी जयप्रकाश ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया। प्रदर्शन में जाबिर, साजिद, रिजवान, मुरसलीम, गुल बहार, अजय शर्मा, सतपाल, मनीष एडवोकेट, दिलशाद आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed