फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   नौ घंटे तक खामोश रहा राठी, एक बार पिया पानी

नौ घंटे तक खामोश रहा राठी, एक बार पिया पानी

Mon, 16 Jul 2018 01:09 AM IST
Updated Mon, 16 Jul 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
नौ घंटे तक खामोश रहा राठी, एक बार पिया पानी
बागपत। मुन्ना बजरंगी की हत्या के बाद आरोपी सुनील राठी को बागपत से फतेहगढ़ जेल शिफ्ट किया। नौ घंटे के सफर में राठी ने चुप्पी साधे रखी। सुरक्षा में तैनात सिपाहियों से कोई बात नहीं की। रास्ते में सिर्फ एक बार पानी पिया।
विज्ञापन

बागपत जेल से पुलिस राठी को शनिवार दोपहर दो बजे लेकर चली। फतेहगढ़ जेल में रात करीब 11 बजे शिफ्ट किया। बागपत से पुलिस मेरठ होते हुए फतेहगढ़ पहुंची। सुरक्षा में तैनात सीओ राजवीर सिंह ने बताया कि मेरठ में काफिले की एक गाड़ी पीछे छूट जाने के कारण कुछ देर रुके थे। सिपाही सुरक्षा के लिए वज्र वाहन से नीचे उतर गए थे। पुलिस सूत्रों का कहना है कि बागपत से फतेहगढ़ तक राठी ने खामोशी ही ओढ़े रखी। वह चुप रहा और साथ चल रहे पुलिसकर्मियों के साथ कोई बात नहीं हुई। रास्ते में करीब तीन घंटे बाद एक बार पानी पिया। शनिवार को रात में करीब 11 बजे राठी को फतेहगढ़ जेल में शिफ्ट किया। इस दौरान पुलिस की चाक-चौबंद व्यवस्था रही।
विज्ञापन


फतेहगढ़ में फिर टकरा सकते हैं हप्पू और राठी
बागपत। एक ही जिले के दो कुख्यात अजित हप्पू और सुनील राठी फतेहगढ़ जेल में बंद हैं। दोनों के बीच बागपत जेल में छत्तीस का आंकड़ा रहा है। एक लाख के इनामी रहे प्रमोद राठी की हत्या की वजह हप्पू को माना जाता रहा है। इस वजह से हप्पू और प्रमोद राठी गैंग के बीच जेल में भी झगड़े होते रहे हैं। प्रमोद राठी गैंग ने सुनील राठी गैंग से हाथ मिला रखा है। ऐसे में सुनील राठी और हप्पू के बीच रंजिश शुरू हो गई है। दोनों कुख्यातों के फतेहगढ़ जेल में भी फिर टकराने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed