फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   जिला अस्पताल में महिला मरीज और वार्ड आया में मारपीट

जिला अस्पताल में महिला मरीज और वार्ड आया में मारपीट

Sun, 08 Jul 2018 01:04 AM IST
Updated Sun, 08 Jul 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल में महिला मरीज और वार्ड आया में मारपीट
बागपत। जिला अस्पताल में इलाज कराने पहुंची महिला मरीज और वार्ड आया में ओपीडी कक्ष के बाहर जमकर मारपीट हुई। इसको लेकर अस्पताल में हंगामे की स्थिति हो गई। चिकित्सक ने दोनों को अलग-अलग किया और महिला मरीज का इलाज कर उसे भेजा।
विज्ञापन

सांकरौद गांव निवासी फरजाना पत्नी अफसार ने बताया कि वह कई दिन से बीमार है। उसके पांच माह के बच्चे के कान में भी दर्द था, इसलिए वह शनिवार को जिला अस्पताल में इलाज कराने आई। पर्ची लेकर वह ओपीडी कक्ष नंबर सात के बाहर बैठी हुई नंबर आ इंतजार कर रही थी। चिकित्सक ने उसे अंदर आने का इशारा किया। जब वह अंदर जाने लगी तो ओपीडी कक्ष के बाहर खड़ी वार्ड आया ने उसे रोका और अंदर नहीं जाने दिया। इसको लेकर उनमें कहासुनी हो गई। आरोप है कि वार्ड आया ने उसके साथ मारपीट की। वहीं वार्ड आया राजबाला ने कहा महिला मरीज बिना नंबर के ही अंदर जा रही थी। उसे लाइन में लगने को कहा तो उसने गाली गलौच की और मारपीट करने लगी। इसको लेकर अस्पताल में हंगामे की स्थिति बन गई। ओपीडी में मरीजों की जांच कर रहे चिकित्सक विनोद ने दोनों महिलाओं को अलग-अलग कर मामला शांत कराया। महिला मरीज और उसके बच्चे का इलाज कराकर वापस भेजा। इस संबंध में सीएमएस डॉ. बीएलएस कुशवाह ने बताया कि महिला मरीज वार्ड आया के साथ अभद्रता कर रही थी। इस पर दोनों में मारपीट हुई है। मामले की जांच होगी।
विज्ञापन


आठ घंटे इलाज के लिए तड़पता रहा घायल
बागपत। जिला अस्पताल में घायल व्यक्ति आठ घंटे तक इलाज के लिए तड़पता रहा। परिजनों का आरोप है कि इलाज नहीं मिला तो परिजन उसे निजी अस्पताल लेकर चले गए। टांडा निवासी सत्यवीर उर्फ राजन पुत्र रघुवीर सिंह शुक्रवार की रात में मकान की छत पर सो रहा था। रात्रि 11 बजे के लगभग वह नींद में उठाकर चलने लगी और छत से नीचे जा गिरा। हादसे में वह गंभीर घायल हो गया। उसकी कमर में गहरा घाव हो गया। बेटे सुनील ने बताया रात्रि में करीब दो बजे वे घायल को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। आरोप है कि दो बजे से शनिवार की सुबह दस बजे तक मरीज तड़पता रहा। आरोप है कि चिकित्सकों ने उसका इलाज तक नहीं किया। इसको परिजनों ने अस्पताल में हंगामा किया। इलाज न होने पर वे उसे प्राइवेट अस्पताल लेकर चले गए। इस संबंध में सीएमएस डॉ. बीएलएस कुशवाह ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed