{"_id":"5afc8a7e4f1c1be5408b5d66","slug":"71526499966-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाई के सामने 14 वर्षीय किशोरी का अपहरण","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भाई के सामने 14 वर्षीय किशोरी का अपहरण
Updated Thu, 17 May 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से दो दिन पहले14 वर्षीय किशोरी का तीन-चार युवक अपहरण कर ले गए। विरोध करने पर छोटे भाई को पीटा। आरोप है कि किशोरी को तलाशने के बहाने आरोपी पक्ष के लोग उसके पिता को साथ ले गए थे, 24 घंटे बाद भी पिता वापस नहीं लौटा है। परिजनों ने कोतवाली में हंगामा किया। पुलिस ने तहरीर लेकर मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी 14 वर्षीय किशोरी मंगलवार की सुबह पांच बजे के लगभग अपने छोटे भाई के साथ घर से बाहर कूड़ा डालने गई थी। भाई ने बताया कि इसी दौरान तीन-चार युवक वहां पहुंचे और उसकी बहन को जबरन उठाकर ले गए। जब उसने विरोध किया तो उसकी पिटाई कर दी और उठाकर कूड़ी पर पटक दिया। उसने घर पहुंचकर घटना की जानकारी दी। परिजनों ने किशोरी की तलाश की, लेकिन कहीं पता नहीं चल सका।
पिता आरोपी पक्ष के घर शिकायत करने पहुंचा। आरोप है कि उसके पिता को आरोपी पक्ष के लोग किशोरी को तलाशने के बहाने अपने साथ ले गए। 24 घंटे बाद भी पिता घर वापस नहीं लौटे है। परिजनों ने बुधवार की शाम कोतवाली पहुंचकर हंगामा किया। उनका कहना था कि किशोरी व उसके पिता को बरामद किया जाए। इस संबंध में परिजनों ने गांव के ही शेखर व उसके साले मिट्ठू के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के कारण तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है।