फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   पंट्रोल पंप मालिक और रालोद नेता से रंगदारी मांगी

पंट्रोल पंप मालिक और रालोद नेता से रंगदारी मांगी

Thu, 19 Apr 2018 12:56 AM IST
Updated Thu, 19 Apr 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
पंट्रोल पंप मालिक और रालोद नेता से रंगदारी मांगी
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

मेरठ जेल मेें बंद बदमाश अजित उर्फ हप्पू ने पेट्रोल पंप मालिक और रालोद के प्रदेश उपाध्यक्ष धीरज उज्ज्वल से पांच लाख की रंगदारी मांगी तो रालोद नेता के परिवार परेशान हैं। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर जांच शुरू कर दी है। धीरज उज्ज्वल एसपी जयप्रकाश से भी मिले और इस मामले में कार्रवाई की मांग कर सुरक्षा की भी बात कहीं।
धीरज उज्ज्वल ने कोतवाली मेें दर्ज रिपोर्ट मेें बताया कि दो युवकों ने 15 अप्रैल को बिजरौल स्थित उनके पेट्रोल पंप के सेल्समैन सुरेश को बंद लिफाफा दिया और बोला कि इसे अपने मालिक को दे देना। 16 अप्रैल को जब वे पेट्रोल पंप पर पहुंचे तो सेल्समैन ने उन्हें लिफाफा दे दिया। जब उन्होंने इसे खोला तो इसमेें लिखा था कि तुम्हारे चार पेट्रोल पंप हैं। मुझे रुपये की जरूरत है। पांच लाख का इंतजाम कर लेना, नहीं तो अच्छा नहीं होगा और तुम्हारे परिवार को खतरा पैदा हो जाएगा। पत्र मेें लिखा है कि पांच लाख की धनराशि मेरठ पहुंचाओ, जगह का नाम बाद मेें बता देंगे।
विज्ञापन

तहरीर पर पुलिस ने पेट्रोल पंप पर जाकर जांच की। सीओ रमानंद कुशवाहा ने सेल्समैन सहित अन्य लोगों से बातचीत की। अजित उर्फ हप्पू बावली का बदमाश है, उस पर एक लाख रुपये का इनाम था। पुलिस ने उसे कुछ दिन पहले राजस्थान से पकड़ा था और अब वह मेरठ जेल में बंद है। सीओ ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed