फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   युवक को चाकू मारकर घायल किया

युवक को चाकू मारकर घायल किया

Fri, 06 Apr 2018 01:24 AM IST
Updated Fri, 06 Apr 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
युवक को चाकू मारकर घायल किया
बागपत। खेकड़ा थाना क्षेत्र के सैदपुर कलां गांव में रास्ते के विवाद को लेकर युवक को चाकू मारकर घायल कर दिया। घायल ने तीन युवकों को नामजद कराते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई, लेकिन पुलिस ने मामले में कार्रवाई नहीं की। घायल ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

खेकड़ा थाना क्षेत्र के सैदपुर कलां गांव निवासी घायल सूरज पुत्र रामबकश ने एसपी को बताया कि उनका अपने ही पड़ोसियों से रास्ते को लेकर विवाद चल रहा है। मंगलवर को वह अपने घर पर था। इसी दौरान गांव के ही तीन युवक वहां पहुंचे और उस पर चाकू से हमला बोल दिया। हमलावरों ने सूरज के चेहरे पर चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। घायल ने खेकड़ा थाने पर गांव के ही सुरजीत, सोनू व भोलू को नामजद कराते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई। आरोप है कि पुलिस ने साज खाकर एक आरोपी को थाने से ही छोड़ दिया है। आरोपी बार-बार फैसला न करने पर मारने की धमकी दे रहे हैं। उसने एसपी से मामले में कार्रवाई की मांग की है। एसपी ने जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed