{"_id":"5abfe0054f1c1bb5618b4bd1","slug":"71522524165-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरार आरोपी बूटन कोर्ट में सरेंडर करने की फिराक में","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फरार आरोपी बूटन कोर्ट में सरेंडर करने की फिराक में
Updated Sun, 01 Apr 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। कांग्रेस की महिला नेता मुन्नी बेगम हत्याकांड में फरार चल रहे दोनों बदमाशों के पुलिस काफी नजदीक पहुंच गई है। एक बदमाश कोर्ट में सरेंडर करने की फिराक में है। पुलिस का दावा है कि शीघ्र ही दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
पांच मार्च को बागपत के केतीपुरा मोहल्ले में कांग्रेस सेवादल की शहर संगठक मुन्नी बेगम की तीन बदमाशों ने गोलियों से भूनकर हत्या की। इस मामले में जेल में बंद जाहिद लंबू, उसकी पत्नी शहनाज समेत पांच युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई । इस मामले में पुलिस जाहिद लंबू की पत्नी शहनाज समेत चार बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। इस मामले में बूटन और विक्की पिचौकरा फरार चल रहे हैं। पुलिस दोनों बदमाशों के काफी नजदीक पहुंच गई है। एक बदमाश बूटन कोर्ट में सरेंडर करने की फिराक में है। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया पुलिस दोनों बदमाशों के काफी करीब पहुंच गई है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। कोर्ट के बाहर भी पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई। बदमाश बूटन को कोर्ट में सरेंडर करने से पहले ही पकड़ने के प्रयास किए जाएंगे।