{"_id":"5a81e7b44f1c1bcb268b996c","slug":"71518462900-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंदू जागरण मंच के सदस्यों को कुचलने की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हिंदू जागरण मंच के सदस्यों को कुचलने की कोशिश
Updated Tue, 13 Feb 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
गोवंश की तस्करी का मामला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार की रात में हिंदू जागरण मंच के सदस्यों ने हरियाणा से गोवंश ले जाते एक ट्रक को रोकने की कोशिश की तो ट्रक चालक ने उन्हें कुचलने की कोशिश की। सूचना पर अन्य कार्यकर्ता भी वहां पहुंचे और एक तस्कर को ट्रक से खींचकर नीचे उतार लिया। जबकि दो ट्रक लेकर भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस को पकड़े गए व्यक्ति को सौंपा। रविवार को हिंदू जागरण मंच ने कोतवाली में हंगामा किया और कार्रवाई की मांग की।
सामाजिक कार्यकर्ता सचिन वत्स और हिंदू जागरण मंच के युवा जिला महामंत्री अंकित बड़ौली को सूचना मिली की कि एक ट्रक हरियाणा से गोवंश को लेकर मुजफ्फरनगर की तरफ जा रहा है। उन्होंने बिजरौल रोड पर गोवंश से लदे ट्रक को रोकने की कोशिश की तो गोवंश तस्करों ने उन्हें कुचलकर मारने की कोशिश की। सूचना पर हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और उन्होंने ट्रक से एक व्यक्ति को नीचे खींच लिया। जबकि दो युवक गोवंश से लदे ट्रक को लेकर भाग निकले। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो पकड़े गए व्यक्ति को उन्होंने पुलिस को सौंप दिया। पकड़ा अय्यूर गांव महल सरधना जनपद मेरठ का रहने वाला बताया है। रविवार को हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता कोतवाली पहुंचे और एसएसआई का घेराव कर कार्रवाई करने की मांग की। इसमें नितिन जैन, अमित तोमर, प्रदीप, कपिल, दीपक बामनौली आदि रहे।