फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   आरएएफ ने नगर में फ्लैग मार्च किया

आरएएफ ने नगर में फ्लैग मार्च किया

Sun, 17 Sep 2017 01:35 AM IST
Updated Sun, 17 Sep 2017 01:35 AM IST
विज्ञापन
आरएएफ ने नगर में फ्लैग मार्च किया
बागपत। त्योहारों के मद्देनजर आरएएफ और पुलिस ने नगर में फ्लैग मार्च किया। पुलिस ने लोगों से मिल जुल कर शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार मनाने की अपील की। पुलिस ने कहा खुराफातियों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन

नवरात्र 21 सितंबर से शुरू होंगे। इसे लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट है। अफसरों ने त्योहारों को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने की तैयारी शुरू कर दी है। शनिवार को कोतवाली पुलिस और आरएएफ ने शहर के कोर्ट रोड, यमुना रोड, शौकत मार्केट और पुराना कस्बा में फ्लैग मार्च किया। लोगों से मिलजुल कर पर्व मनाने का आग्रह किया। इस दौरान कहा कोई भी अफवाह पर ध्यान न दें। गली-मोहल्ले में होने वाली प्रत्येक छोटी से छोटी वारदात की जानकारी दें। पुलिस ने कहा खुराफातियों पर नजर रखी जाएगी। यदि किसी ने माहौल बिगाड़ने की कोशिश की तो उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। कोतवाली के एसएसआई धर्मेंद्र सिंह सिंधु ने कहा त्योहारों के मद्देनजर शहर में आरएएफ के साथ फ्लैग मार्च किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed