{"_id":"5991eb424f1c1b0a2b8b45ce","slug":"71502735170-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खत्री गढ़ी में पुलिस ने घर की कुर्की की","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खत्री गढ़ी में पुलिस ने घर की कुर्की की
Updated Mon, 14 Aug 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खत्री गढ़ी में पुलिस ने की घर की कुर्की
बड़ौत (बागपत)। खत्री गढ़ी में पुलिस ने दहेज के मामले में फरार चल रहे आरोपी पति के घर की कुर्की कर ली। न्यायालय के आदेश पर कुर्की की कार्रवाई की गई है। पुलिस के अनुसार आरोपी अरविंद की शादी मनीषा के साथ हुई थी। दहेज की मांग के लेकर उनके बीच झगड़ा चल रहा था और मनीषा के परिजनों ने महिला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बार-बार वारंट होने के बाद भी अरविंद न तो न्यायालय में पेश हो रहा था और न ही पुलिस के हत्थे चढ़ रहा था। पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर उसके घर की कुर्की की। इस दौरान मोहल्ले के लोगों में सनसनी फैल गई।