फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   रुपये न देने पर पशु व्यापारी को पीटा

रुपये न देने पर पशु व्यापारी को पीटा

Thu, 03 Aug 2017 12:59 AM IST
Updated Thu, 03 Aug 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
रुपये न देने पर पशु व्यापारी को पीटा
दोघट (बागपत)। निरपुड़ा गांव से पशु व्यापारी गाड़ियों में पशुओं को लादकर दभेड़ी पशु पैठ ले जा रहे थे। जब वे निरपुड़ा और भड़ल के बीच पहुंचे तो वहां पहले से खड़े चार युवकों ने उन्हें रोक लिया और लाठी-डंडों के बल पर अवैध वसूली शुरू कर दी।
विज्ञापन

कुछ व्यापारियों ने डर के कारण उन्हें पैसे दे दिए, लेकिन सईद पुत्र अनीस निवासी निरपुड़ा ने उन्हें पैसे देने से इंकार कर दिया। इन पर चारों युवकों ने उसे गाड़ी से नीचे उतार लिया और उसकी लाठी-डंडों से पिटाई की और उससे नगदी, मोबाइल भी छीन लिया। पशु व्यापारी किसी तरह उनसे जान बचाकर भड़ल पुलिस चौकी पर पहुंचा और तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने उसे वहां से टरका दिया। पूर्व प्रधान कृष्णपाल राणा ने दोघट थाने में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed