फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   कोर्ट में गवाही दी तो कर देंगे खून खराबा

कोर्ट में गवाही दी तो कर देंगे खून खराबा

Fri, 23 Jun 2017 12:51 AM IST
Updated Fri, 23 Jun 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
कोर्ट में गवाही दी तो कर देंगे खून खराबा
बागपत। खेकड़ा के बड़ागांव में किसान गजेंद्र की हत्या के मामले में उसकी पत्नी बृहस्पतिवार को एसपी दफ्तर पहुंची। उसका कहना है कि जेल से जमानत पर आने के बाद आरोपी उस पर समझौते का दबाव बना रहे हैं। ऐसा न करने पर बच्चों सहित उसकी हत्या करने की धमकी दे रहे हैं। उसने अफसरों से अपनी सुरक्षा और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

पीड़ित सुदेश ने एसपी दफ्तर में दिए शिकायती पत्र में कहा उसके पति गजेंद्र की छह नवंबर 2016 को गांव के ही तीन लोगों ने गर्दन तोड़कर हत्या कर दी थी। आरोपी जमानत पर जेल से छूट गए हैं। तभी से ही उसको और उसके बच्चों को परेशान कर रहे हैं। अब परिवार पर केस में समझौता करने का दबाव बना रहे हैं। वह बृहस्पतिवार शाम अपने खेत में कार्य कर रही थी। तभी आरोपी लोग वहां पहुंचे और उसके साथ गाली-गलौज कर कहा कोर्ट में गवाही देने की जरूरत नहीं है। यदि ऐसा किया तो गोली मार दी जाएगी। शोर शराबा होने पर किसी तरह उसकी जान बचाई। उसने अपनी सुरक्षा और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। खेकड़ा थाना प्रभारी देवेंद्र बिष्ट ने कहा मामले की जांच कर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed