फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   डीजीपी बोले, क्यों नहीं मिल रही लापता किशोरी

डीजीपी बोले, क्यों नहीं मिल रही लापता किशोरी

Thu, 22 Jun 2017 01:32 AM IST
Updated Thu, 22 Jun 2017 01:32 AM IST
विज्ञापन
डीजीपी बोले, क्यों नहीं मिल रही लापता किशोरी
बागपत। बड़ौत से दो माह पहले अपहृत किशोरी को पुलिस अभी तक बरामद नहीं कर पाई है। उसकी मां दो बार सीएम योगी आदित्य नाथ से गुहार लगा चुकी है। इस मामले में डीजीपी ने बागपत के एक पुलिस अफसर के पास फोन करके पूरी जानकारी ली और जल्द ही लड़की को बरामद करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

छपरौली थाना क्षेत्र के एक गांव का परिवार बड़ौत शहर में रहता है। दो माह पहले परिवार की 16 वर्षीय किशोरी मकान के बाहर किसी काम से आई थी। इसी दौरान उसका अपहरण किया। आरोपियों के खिलाफ बड़ौत कोतवाली में मुकदमा दर्ज हुआ था। पुलिस अभी तक न लड़की को बरामद कर पाई और न ही आरोपियों को गिरफ्तार। परिजनों ने कहा आरोपी खुले आम घूम रहे हैं और धमकी दे रहे हैं। शिकायत के बाद भी पुलिस सुनवाई नहीं कर रही है। किशोरी की मां दो बार लखनऊ जाकर मुख्यमंत्री से बेटी की बरामदगी की मांग कर चुकी है। इसको लेकर लखनऊ के अफसर भी टेंशन में आ गए हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक डीजीपी सुलखान सिंह ने बागपत के एक पुलिस अधिकारी के पास फोन कर लड़की को जल्द से जल्द बरामद करने के निर्देश दिए है। एएसपी अजय कुमार सिंह का कहना है कि लड़की की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे बरामद कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed