फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   65 thousand rupees Removed from account of the constable

कांस्टेबल के खाते से उड़ाए 65 हजार

Sat, 20 Jan 2018 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत Updated Sat, 20 Jan 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल का एटीएम कार्ड बदलकर युवक ने उसके खाते से तीन बार 65 हजार रुपये की नगदी निकाल ली। कांस्टेबल को इसकी जानकारी उस समय मिली जब उसके मोबाइल पर पैसे निकलने का मैसेज आया। 
विज्ञापन


बड़ौत निवासी सुनील पुत्र प्रकाश पट्टी मेहर दिल्ली पुलिस में कांस्टेबिल हैं। उनका बड़ौत के पीएनबी में खाता है। सुनील ने दो दिन पहले बड़ौली रोड स्थित इंडोकैश एटीएम से पैसे निकाले तो वहां एक युवक खड़ा था।
विज्ञापन


युवक ने उनसे एटीएम कार्ड लेकर कहा कि लाओ मैं तुम्हारे पैसे निकलवा दूंगा। इसी दौरान उसने एटीएम बदल दिया। शुक्रवार को सुनील के मोबाइल पर उसके खाते से तीन बार में 65 हजार रुपये निकालने का मैसेज आया। सुनील ने बैंक पहुंचकर एटीएम कार्ड बंद कराया। बाद में वह कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रामकुमार व शहर अध्यक्ष राकेश शर्मा के साथ कोतवाली पहुंचे और तहरीर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर में एटीएम कार्ड बदल कर बैंक से पैसा निकालने की आए दिन घटनाएं हो रही हैं, लेकिन पुलिस इस गिरोह को पकड़ पाने में विफल हो रही है। इस पर एसएसआई हेमेंद्र बालियान ने आश्वासन दिया कि गिरोह को पकडने के लिए जाल बिछाएंगे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed