फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   गांगनौली में ग्रामीणों ने विद्युत उपकेंद्र पर किया हंगामा

गांगनौली में ग्रामीणों ने विद्युत उपकेंद्र पर किया हंगामा

Sun, 14 Apr 2019 12:50 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Apr 2019 12:50 AM IST
विज्ञापन
गांगनौली में ग्रामीणों ने विद्युत उपकेंद्र पर किया हंगामा
दोघट (बागपत)। गांगनौली विद्युत उपकेंद्र की सप्लाई कान्हड़ बिजलीघर से हटाकर किरठल बिजलीघर से जोड़ दी। नाराज ग्रामीणों ने उपकेंद्र न हंगामा कर धरना दिया। पुसार-बराल मार्ग जाम कर लिया। एसएसओ व लाइनमैन को बंधक बना लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर जाम खुलवाया। विद्युत निगम के अफसरों के आश्वासन पर धरना समाप्त कर दिया। चेतावनी दी कि यदि कान्हड़ बिजलीघर से सप्लाई काटी गई तो अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर देंगे।
विज्ञापन

शनिवार को काफी ग्रामीण विद्युत उपकेंद्र गांगनौली पहुंचे और धरना दिया। उनका कहना था कि विद्युत उपकेंद्र गांगनौली को 132 केवीए बिजलीघर कान्हड़ से बिजली सप्लाई दी जाती थी, लेकिन विद्युत निगम के अधिकारियों ने सप्लाई काट कर किरठल बिजलीघर से जोड़ दी। ग्रामीणों का आरोप है कि किरठल बिजलीघर से बहुत कम विद्युत सप्लाई मिलती है। कान्हड़ बिजलीघर से अच्छी सप्लाई मिलती थी। ग्रामीणों ने उपकेंद्र पर तैनात एसएसओ सत्यवीर व लाइनमैन रविंद्र को बंधक बना लिया और बराल-पुसार मार्ग भी जाम कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण उच्च अधिकारियों को बुलाने की जिद पर अड़े रहे। एसओ अजय शर्मा ने उच्च अधिकारियों को अवगत कराया। विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता सुधाकर, एसडीओ बड़ौत टाऊन रितेश वरवंधू, एसडीओ छपरौली गोपाल, जेई रविंद्र कुमार ग्रामीणों के बीच पहुंचे। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि फिलहाल विद्युत सप्लाई कान्हड़ बिजलीघर से ही जोड़ दी जाएगी। आश्वासन पर ग्रामीणों ने धरना समाप्त किया। चेतावनी दी कि यदि किरठल बिजली घर से सप्लाई जोड़ी गई तो अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर देंगे। इस मौके पर सत्यवीर राठी, संजीव राठी, मनोज राठी, राजीव, सूबे सिंह, धर्मवीर, सुरेश पाल, सोमपाल, बबलू, ब्रहम सिंह, देवेंद्र रुहेला, सलीम, ओमपाल, प्रवीण, उपेंद्र, धर्मेंद्र, लालू, विनोद, सुबोध, राकेश, नितिन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed