फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   गवाही से पहले, दुष्कर्म पीड़ित महिला पर जानलेवा हमला

गवाही से पहले, दुष्कर्म पीड़ित महिला पर जानलेवा हमला

Tue, 02 Apr 2019 01:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Apr 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
गवाही से पहले, दुष्कर्म पीड़ित महिला पर जानलेवा हमला
बागपत।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रविवार की रात में दुष्कर्म पीड़ित महिला पर चार लोगों ने जानलेवा हमला किया। घर में घुसकर चुनरी से गला घोंट दिया और छप्पर में आग लगा दी। शोर शराबा होने पर आरोपी भाग निकले। दो अप्रैल को दुष्कर्म के मामले में महिला की गवाही होनी है। पीड़ित महिला ने तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की।

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने एक साल पहले शामली जनपद के दो युवकों पर तमंचे के बल पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा। अब दोनों आरोपी जमानत पर जेल से छूट कर बाहर आ गए है। यह मुकदमा न्यायालय विचाराधीन है। दो अप्रैल को महिला की गवाही होनी है। रविवार की रात में उसका पति किसी काम से बाहर गया । वह बच्चों के साथ अंदर कमरे में सो रही थी। रात्रि में बाहर से किसी ने मकान का दरवाजा खटखटाया। उसने दरवाजा खोला तो चार लोग अंदर घुस आए और उसे दबोच लिया। उसकी पिटाई शुरू कर दी। गले में चुनरी से फंदा लगाकर मारने की कोशिश की। धमकी दी कि यदि दुष्कर्म का मुकदमा गवाही दी तो मार देंगे। दो आरोपी को उसने पहचान लिया। शोर शराबा होने पर मोहल्ले लोग आए तो चारों आरोपी मकान का दरवाजा बंद कर बाहर छप्पर में आग लगाकर भाग निकले। पड़ोसियों ने आग बुझाई और उसे बाहर निकाला। रात्रि में डायल 100 पुलिस पहुंची और घटना की जानकारी लेकर चली गई। महिला ने दो आरोपियों को नामजद व दो अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी शिव प्रकाश सिंह ने बताया कि तहरीर मिल गई है। जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed