{"_id":"5bbd01e9867a5528665099e6","slug":"61539113449-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा में छिपा हो सकता है पूर्व विधायक रामवीर शौकीन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हरियाणा में छिपा हो सकता है पूर्व विधायक रामवीर शौकीन
Updated Wed, 10 Oct 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। पुलिस कस्टडी से फरार दिल्ली के पूर्व विधायक रामवीर शौकीन पुलिस के लिए चुनौती बन गया है। उसके हरियाणा में छिपे होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस कई दिनों से हरियाणा में डेरा डाले हुए है। कई ठिकानों पर ताबड़तोड़ दबिश दी जा रही है, लेकिन अभी तक कोई सफलता हाथ नहीं लग सकी।
जिला जेल अस्पताल से 26 सितंबर को दिल्ली के पूर्व विधायक रामबीर शौकीन को पुलिस सफदरजंग अस्पताल में इलाज कराने के लिए ले गई थी। वह अस्पताल से पुलिस को चकमा देकर भाग निकला था। इस मामले में एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने एसआई चमन सिंह समेत तीन पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया था। पुलिस तभी से ही पूर्व विधायक की तलाश में लगी हुई है, लेकिन कुछ हाथ नहीं लग सका। वह मुजफ्फरनगर के कुख्यात बदमाश अमित उर्फ भूरा फरारा प्रकरण में दस माह से जिला जेल में बंद था। पूर्व विधायक को पकड़ना पुलिस के लिए चुनौती बन गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार रामवीर शौकीन हरियाणा में कहीं छिपा हुआ है। उसके भांजे कुख्यात बदमाश नीरज बवाना गैंग के कई सदस्य उसके साथ हो सकते हैं, क्योंकि हरियाणा से कई बदमाश भूमिगत हैं। पुलिस पिछले तीन-चार दिनों से हरिणा में डेरा डाले हुए हैं, लेकिन अभी तक कामयाबी हाथ नहीं लग सकी। एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पूर्व विधायक की तलाश में पुलिस की एक टीम हरियाणा और एक टीम राजस्थान में डेरा डाले हुए है। संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा रही है। कुख्यात बदमाश नीरज बवाना के साथियों की भी तलाश कर रहे है, लेकिन कुछ हाथ नहीं लग सका। वहीं पूर्व विधायक की तलाश में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल भी जुटी हुई है। जल्दी ही उसे पकड़ लिया जाएगा।
जावेद रटौल की तलाश जारी, नहीं मिली सफलता
बागपत। कचहरी से 27 जून को फरार हुए 25 हजार के ईनामी बदमाश जावेद रटौल को पुलिस नहीं पकड़ पाई। वह कचहरी से बुर्का पहनकर भाग निकला था। वह रटौल गांव के हाजी अफसार हत्याकांड के मामले में जेल में बंद था। उसके न पकड़े से जाने से हत्याकांड के गवाहों को भी जान का खतरा बना हुआ है। वह किसी भी समय बड़ी वारदात कर सकता है। दिल्ली के पूर्व विधायक रामबीर शौकीन के फरार होने के बाद पुलिस जावेद रटौल को भूल गई है। अब पुलिस रामबीर शौकीन के पीछे लगी हुई है।
विज्ञापन
पुलिस का सर्विलांस सिस्टम हुआ फेल
बागपत। पूर्व विधायक रामबीर शौकीन एवं 25 हजार के ईनामी बदमाश जावेद रटौल को पकड़ने के लिए पुलिस का सर्विलांस सिस्टम भी फेल हो गया है। पुलिस को उनकी कोई जानकारी नहीं है। सर्विलांस के सहारे पुलिस दोनों को पकड़ने में लगी है, लेकिन दोनों अपराधी मोबाइल का इस्तेमाल नहीं कर रहे है। डेढ़ माह पूर्व जावेद रटौल ने राजस्थान के रेवाड़ी से अपने किसी परिचित को फोन किया था। जिसके बाद पुलिस ने रेवाड़ी में दबिश दी, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही वह भाग निकला था। पुलिस हाथ मलती रह गई। इसके बाद जावेद ने मोबाइल का इस्तेमाल ही नहीं किया। राजबीर शौकीन के परिचितों के मोबाइलों को पुलिस ने सर्विलांस पर लगा रखा है, लेकिन वह अपने परिचितों से भी संपर्क नहीं कर रहा।