फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   कांशीराम कॉलोनी बनी संघर्ष का अखाड़ा

कांशीराम कॉलोनी बनी संघर्ष का अखाड़ा

Tue, 28 Aug 2018 01:09 AM IST
Updated Tue, 28 Aug 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
कांशीराम कॉलोनी बनी संघर्ष का अखाड़ा
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

कांशीराम कॉलोनी मेें रविवार की रात्रि में डीजे बजाने को लेकर हुए संघर्ष में एक पक्ष द्वारा दी तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया और एक को गिरफ्तार कर जेल भेजा। जबकि दूसरे पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं आई।
रविवार की रात्रि में कांशीराम कॉलोनी मेें दो अलग-अलग समुदाय मेें डीजे बजाने को लेकर हुए संघर्ष में पांच-छह लोग घायल हो गए थे, इनमेें एक पक्ष से नितिन को गंभीर चोटें आई, इस घटना को लेकर कॉलोनी मेें तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई, सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया , इस घटना को लेकर दोनों पक्षों मेें तनावपूर्ण स्थिति पैदा हो गई, इस मामले मेें दीपक पुत्र सुनील ने चार लोगों को नामजद कर रिपोर्ट दर्ज कराई, इसमेें पुलिस ने फरमान को गिरफ्तार कर लिया है और उसे न्यायालय मेें पेश कर जेल भेजा, अभी तक तीन लोग फरार हैं, अभी तक दूसरी तरफ से कोई तहरीर नहीं आई। कोतवाल बीएस सिरोही ने बताया कि यदि दूसरे पक्ष की तहरीर आई है तो मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


हिंदु जागरण मंच व महिलाओं ने किया पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन
बड़ौत। कांशीराम कॉलोनी मेें रविवार की रात्रि हुए विवाद मेें एक पक्ष की औरत और पुरुषों ने सोमवार को आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर जमकर हंगामा किया। उनके पक्ष में हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता भी पहुंचे। सूचना पर जब पुलिस वहां पर पहुंची तो उनकी नोकझोंक हुई। उन्होंने कहा पुलिस ने मात्र चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है, जबकि इस घटना मेें कई लोग शामिल हैं। काफी देर तक हंगामे के बाद जागरण मंच के कार्यकर्ताओं को आश्वासन दिया कि जल्द ही बाकी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी, इस हंगामे के बाद दूसरा पक्ष सामने नहीं आया। आरोप लगाया कि एक विशेष समुुदाय के लोग कांशीराम कॉलोनी मेें स्थित पार्क मेें मस्जिद का निर्माण करने का प्रयास करते हैं, इसलिए उन्होंने यह विवाद किया। हंगामे मे मधु सूदन शास्त्री, सचिन वत्स, अंकित बड़ौली, पवन, शेखर, आजाद, मांगेराम, राजीव, राजकली, कमलेश, पुनम, आरती आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed