{"_id":"5b43b5f84f1c1b82698b51f4","slug":"61531164152-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरी दिलाने के नाम पर महिला से दुष्कर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नौकरी दिलाने के नाम पर महिला से दुष्कर्म
Updated Tue, 10 Jul 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)
बड़ौत के एक व्यक्ति ने नौकरी लगवाने के नाम पर एक महिला को बंधक बनाकर एक माह दुराचार किया। सोमवार को महिला आरोपी के चुंगल से शोर मचाकर भाग निकली, इस दौरान वहां से गुजर रहे हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता उस लेकर कोतवाली पहुंचे और तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर पर जांच शुरू कर दी।
पीड़ित महिला लखनऊ की रहने वाली है। उसका पति से विवाद चल रहा है। बड़ौत का एक मोहल्ले का रहने वाला व्यक्ति किसी काम से लखनऊ गया तो वह उसे मिल गई। उसने कहा कि बड़ौत में बहुत सी नौकरियां हैं, तुझे नौकरी दिला देंगे। एक माह से नौकरी के नाम पर आरोपी व्यक्ति महिला के साथ दुष्कर्म करता रहा। इतना ही नहीं आरोपी के साथियों ने भी युवती के साथ दुष्कर्म किया। सोमवार को आरोपी व्यक्ति महिला को लेकर ले जा रहा था और वे लोग रेलवे स्टेशन पर लेकर पहुंचे। महिला शोर मचाते हुए भाग निकली, इसी दौरान वहां से गुजर रहे हिंदू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष मधुसुदन शास्त्री, नितिन जैन, सचिन वत्स से महिला मिली। महिला ने अपनी आपबीती उन्हें बताई और आरोपियों की तलाश की, जो उसे लेकर जा रहे थे, लेकिन वे हाथ नहीं लगे। हिंदू जागरण मंच के सदस्य महिला को लेकर कोतवाली पहुंचे और तहरीर दी। पुलिस ने महिला की तहरीर पर जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में एसएसआई रमेश सिंधु ने बताया मामला गंभीर है। जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।