फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   अमीनगर सराय के सर्राफ की गोली मारकर हत्या

अमीनगर सराय के सर्राफ की गोली मारकर हत्या

Sat, 30 Jun 2018 12:53 AM IST
Updated Sat, 30 Jun 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
अमीनगर सराय के सर्राफ की गोली मारकर हत्या
अमीनगर सराय (बागपत)। घर से उधार का तकाजा करने निकले सराफ की कैड़वा मार्ग पर तितरौदा पुलिस चौकी के निकट गोली मारकर हत्या कर दी । सराफ की लाश सड़क किनारे पड़ी मिली। लूट का विरोध करने पर हत्या की आशंका जताई गई है। एसपी जयप्रकाश का कहना है कि जानकारी जुटाई जा रही है। उधर, कस्बे में व्यापारी की हत्या के बाद व्यापारियों में गम और गुस्सा है।
विज्ञापन

कस्बा निवासी 45 वर्षीय सुनील गुप्ता पुत्र नानक गुप्ता शुक्रवार शाम को घर से यह कहकर निकला था कि वह उधार में तकाजा करने जा रहा है। सराफ घर नहीं लौटा तो छानबीन शुरू हुई। परिवार के लोगों को पहले हादसे की जानकारी मिली। परिजन और पुलिस मौके पर पहुंचे तो कैड़वा-तितरौदा मार्ग पर व्यापारी का गोली लगा शव पड़ा मिला। जबकि स्कूटी सड़क के किनारे खड़ी थी। पुलिस उसे पिलाना सीएचसी लेकर पहुंची, जहां से जिला अस्पताल के लिए रेफर किया, लेकिन वहां के डॉक्टरों ने व्यापारी को मृत घोषित कर दिया। अंदेशा है कि हत्या का लूट का विरोध करने पर की गई है। एसपी जयप्रकाश का कहना है कि प्रत्येक बिंदु पर छानबीन की जा रही है। जैसे ही सराय में व्यापारी की हत्या की खबर फैली, गम और गुस्सा छा गया। व्यापारियों का कहना है कि अपराधियों को पुलिस का कोई डर नहीं रह गया है।
विज्ञापन



कनपटी से सटाकर मारी गई गोली
अमीनगर सराय। सर्राफा को गोली कनपटी से सटाकर मारी गई है। इससे अंदेशा है कि वारदात में मृतक का कोई पहचान का व्यक्ति भी शामिल हो सकता है, क्योंकि स्कूटी सड़क के किनारे खड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



पहली बार गया घर से बाहर
अमीनगर सराय। मृतक के भाई ने पोस्टमार्टम हाउस पर बताया कि शाम सात बजे के बाद वह कभी घर से बाहर नहीं जाता था। शुक्रवार शाम को एक व्यक्ति का नाम बताते हुए यह कहा था कि तकाजा करने जा रहा हूं। इसके बाद पहले हादसे की सूचना मिली। परिवार के लोग मौके पर पहुंचे।

कहां थी तितरौदा चौकी पुलिस
अमीनगर सराय। जिस जगह वारदात हुई, वह तितरौदा पुलिस चौकी के निकट ही है। इसके बावजूद करीब दो घंटे बाद वारदात की जानकारी मिली। परिजन करीब साढे़ नौ बजे मौके पर पहुंचे।


पुलिस हादसा ही मानती रही
अमीनगर सराय। पुलिस व्यापारी की हत्या के मामले को पहले कई घंटे तक हादसा ही मानकर चलती रही। जबकि व्यापारी की कनपटी और सिरे के हिस्से के लिए कहीं चोट नजर नहीं आई। एसपी जयप्रकाश का कहना है कि छानबीन की जा रही है। पुलिस को हादसे की ही जानकारी मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed