{"_id":"5b2e9fbf4f1c1bf67a8b6ded","slug":"61529782207-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर से भाग कर युवती ने जीजा से किया निकाह","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर से भाग कर युवती ने जीजा से किया निकाह
Updated Sun, 24 Jun 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। परिजनों के जीजा की पिटाई करने से नाराज साली ने जीजा के साथ घर से भागकर निकाह कर लिया। दोनों बागपत में छिपकर रह रहे थे। युवती के परिजनों ने दोनों को पकड़ लिया और कोतवाली ले गए। कोतवाली में भी दोनों पक्षों के बीच नोंक झोंक हुई। पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया है।
एक माह पहले मेरठ से फरार जीजा और साली की तलाश में परिजन बागपत पहुंचे। उन्होंने दोनों पकड़ लिया और कोतवाली ले गए। दोनों पक्ष के बीच कोतवाली में नोंक झोंक भी हुई। पुलिस ने जीजा को हिरासत में ले लिया। जीजा से निकाह करने वाले युवती ने बताया कि पांच माह पहले जीजा उसके साथ मजाक कर रहा था। इसका उसके परिजनों ने विरोध किया और जीजा की पिटाई कर दी । इसे वह बर्दास्त नहीं कर पाई। उसने परिजनों का विरोध किया तो मिट्टी का तेल डालकर परिजनों ने उसे जिंदा जलाने की कोशिश की । इसके बाद उसने परिजनों को सबक सीखने के लिए जीजा के साथ निकाह करने की ठान ली। 22 मई को वह घर से एक लाख रुपये लेकर अपने जीजा के साथ भाग निकली। उसने जीजा से निकाह कर लिया और हाईकोर्ट इलाहाबाद में शादी पंजीकृत कराने के लिए याचिका दायर कर दी। उसके कोर्ट में बयान भी हो चुके हैं। वह अपने पति के साथ ही रहेगी। वहीं युवती के परिजनों का कहना है कि उसकी बड़ी बहन का निकाह 12 साल पहले परतापुर निवासी सत्तार के साथ हुआ था। अब उसके पांच बच्चे भी हैं। दामाद ने उनकी छोटी बेटी को बहला-फुसला कर निकाह किया है। इसे वे नहीं मानते हैं। उनके धर्म में सगी बहन से निकाह नहीं हो सकता है। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि मामला मेरठ का है। वहां की पुलिस को सूचना दे दी गई है।