{"_id":"5b1593384f1c1ba16e8b63a7","slug":"61528140600-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान में अवैध शराब बिक्री पकड़ी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मकान में अवैध शराब बिक्री पकड़ी
Updated Tue, 05 Jun 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत।
पुरानी तहसील के पीछे हनुमान मंदिर के पास पुलिस ने मकान में छापा लगाकर अवैध शराब बिक्री का धंधा पकड़ा। घर में मौजूद महिलाओं ने पुलिस का विरोध किया। पुलिस ने अवैध शराब के साथ पूर्व सभासद समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।
कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार को सूचना मिली की कि पुरानी तहसील के पीछे हनुमान मंदिर के पास एक मकान में अवैध रूप से शराब बेची जा रही है। उन्होंने पुलिस फोर्स के साथ मकान पर छापा मारा तो दो परिवार शराब बिक्री करते मिले। पुलिस को देखकर शराब माफिया भागने लगे, लेकिन पुलिस ने उन्हें दबोचा। घर में मौजूद महिलाओं ने पुलिस का विरोध किया। पुलिस के साथ गाली गलौज कर कर दी। महिला पुलिस एक युवती को हिरासत मेें लेकर कोतवाली ले गई। पुलिस को मौके से 20 अध्धे, 40 पव्वे अंग्रेजी व देसी शराब हरियाणा मार्का बरामद हुई है। पुलिस ने शराब को सील कर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाली प्रभारी ने बताया पकड़े गए शराब माफिया महबूब उर्फ बूबा और उसका चचेरा भाई हारून निवासी बागपत शामिल है। महबूब पूर्व सभासद है। वह ट्रैक्टर चोरी में जेल जा चुका है।