फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   जेब में रखा मोबाइल फटा, किशोर घायल

जेब में रखा मोबाइल फटा, किशोर घायल

Mon, 21 May 2018 12:48 AM IST
Updated Mon, 21 May 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
जेब में रखा मोबाइल फटा, किशोर घायल
चांदीनगर (बागपत)। रटौल निवासी आकिल (16) रविवार की शाम सात बजे नमाज पढ़कर घर लौट रहा। उसकी जेब में मोबाइल रखा हुआ था। जब वह मस्जिद से कुछ दूरी पर चला तो अचानक मोबाइल तेज धमाके के साथ जेब में ही फट गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। किशोर की चीख सुनकर आसपास के लोग उसके पास पहुंचे। आनन-फानन में उसे निजी चिकित्सक के पास भर्ती कराया। किशोर ने बताया कि मोबाइल फटने से वह घायल हुआ है।
विज्ञापन


कार को साइड न देने के विवाद में तीन घायल
छपरौली (बागपत)। थाना क्षेत्र के सिनौली गांव में कार चालक और भैंसा बुग्गी चालक के बीच में साइड न देने को लेकर नोकझोंक हुई। देखते ही देखते दोनों के बीच में मारपीट शुरू हो गई। दोनों पक्षों से लोग आमने-सामने हो गए। मारपीट की घटना में दोनों पक्षों से तीन लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही छपरौली पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन



घर में घुसकर महिलाओं से छेड़छाड़
छपरौली (बागपत)। थाना क्षेत्र के एक गांव में घर में घुसकर महिलाओं के साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर घर में तोड़फोड़ कर दी। महिलाओं ने इसकी सूचना पुलिस को दी। उन्होंने बताया कि पड़ोस के लोगों ने गाली गलौच कर छेड़छाड़ की। जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। शिकायत के बाद पुलिस ने एक आरोपी को पकड़कर थाने में ले आई। इंस्पेक्टर ने कहा कि अभी किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने पर आवश्यक कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed