फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   भाजपा जिलाध्यक्ष के बेटे समेत तीन पर केस दर्ज

भाजपा जिलाध्यक्ष के बेटे समेत तीन पर केस दर्ज

Wed, 09 May 2018 01:04 AM IST
Updated Wed, 09 May 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
भाजपा जिलाध्यक्ष के बेटे समेत तीन पर केस दर्ज
छपरौली (बागपत)।
विज्ञापन

दलित किशोरी के परिजनों से मारपीट करने के मामले में पुलिस ने भाजपा के जिलाध्यक्ष के बेटे समेत तीन युवकों के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं दलित किशोरी के परिजन भयभीत है। उन्होंने पुलिस सुरक्षा की मांग की है।

कस्बे के एक मोहल्ले में दलित किशोरी को मोहल्ले का ही एक युवक कई दिन से परेशान कर रहा था। किशोरी के घर के बाहर चिट्ठी डाली जा रही थी। किशोरी के परिजनों ने युवक को कई बार मना भी किया, लेकिन वह नहीं माना। सोमवार को भाजपा के जिलाध्यक्ष के बेटे समेत कई युवकों ने दलित किशोरी के परिवार पर हमला बोला और उनकी पिटाई भी की। हमलावर जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। मामला थाने पहुंचा, लेकिन सियासी दबाव के कारण पुलिस ने मामले में समझौता करा दिया। मंगलवार को पुलिस अफसरों ने मामले को गंभीरता से लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष के बेटे समेत सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए। छपरौली थाने पर पीड़ित परिवार की तहरीर पर भाजपा जिलाध्यक्ष के बेटे अक्षय खोखर, विपिन पुत्र साहब सिंह समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। आरोपी युवक फरार है। एसपी जयप्रकाश ने बताया कि तीन युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। शीघ्र ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

दूसरी तरफ भाजपा के जिलाध्यक्ष संजय खोखर ने कहा कि उसके पुत्र पर लगाए गए आरोप बेबुनियाद है। उनको राजनीतिक षड्यंत्र के तहत फंसाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed