फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   प्रेमी युगल को धमकी, बड़ौत में घुसे तो गोली से उड़ा देंगे

प्रेमी युगल को धमकी, बड़ौत में घुसे तो गोली से उड़ा देंगे

Fri, 20 Apr 2018 12:16 AM IST
Updated Fri, 20 Apr 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
प्रेमी युगल को धमकी, बड़ौत में घुसे तो गोली से उड़ा देंगे
दंपति को धमकी, बड़ौत में घुसे तो गोली मार देंगे
विज्ञापन

बागपत। बड़ौत निवासी प्रेमी युगल ने घर से भागकर मदरसे में निकाह कर लिया और फिर गाजियाबाद कोर्ट में मैरिज रजिस्टर कराई। अब दोनों ने युवती के परिजनों से जान का खतरा बताते हुए एएसपी से सुरक्षा की मांग की है। उन्होंने बताया कि युवती के परिजनों ने बड़ौत में घुसते ही गोली मारने की धमकी दी है। हाईकोर्ट में शिकायत के बाद कोर्ट ने बागपत पुलिस को दोनों को सुरक्षा मुहैया कराने के आदेश दिए हैं।

बड़ौत निवासी हिना अपने पति सादाब उर्फ शफीक के साथ एएसपी अजय कुमार सिंह के सामने पहुंची और बताया कि दोनों के बीच दस साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। 25 फरवरी 2018 को दोनों घर से भाग निकले और दिल्ली पहुंचकर एक मदरसे में निकाह कर लिया। छह मार्च को गाजियाबाद कोर्ट में मैरिज रजिस्टर कराई। उसका पति बड़ौत में सब्जी विक्रेता है और दोनों एक ही मोहल्ले के रहने वाले हैं। दोनों बालिग है और निकाह के बाद दोनों दिल्ली में रह रहे हैं और अब बड़ौत जाना चाहते हैं। लेकिन हिना के परिवार वाले उनकी जान के दुश्मन बने हुए हैं। युवती के परिजनों ने उन्हें धमकी दी है कि यदि बड़ौत में घुसे तो गोली से उड़ा देंगे। इस धमकी से प्रेमी युगल भयभीत है। हिना ने बताया कि उसका मामा, पिता व भाई कभी भी उनकी हत्या कर सकते हैं। दोनों ने हाईकोर्ट इलाहाबाद पहुंचकर सुरक्षा की मांग की। हाईकोर्ट ने बागपत पुलिस को दोनों की सुरक्षा करने का आदेश दिया। इस आदेश की प्रति एएसपी को देखते हुए दोनों ने ऑनर किलिंग का अंदेशा जताया और सुरक्षा देने व हिना के परिजनों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। एएसपी ने सुरक्षा देने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed