फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   ट्रकों से डीजल चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़

ट्रकों से डीजल चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़

Tue, 20 Mar 2018 12:28 AM IST
Updated Tue, 20 Mar 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
ट्रकों से डीजल चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़
बागपत। पुलिस ने ट्रकों से डीजल चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पांच बदमाशों को गिरफ्तार कर पांच सौ लीटर डीजल, ट्रक, तेल चोरी करने के उपकरण और दो तमंचे बरामद किए हैं। पुलिस ने पांचों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है। ट्रकों से तेल चोरी के बाद गिरोह के सदस्य मेरठ के सिवालखास में तेल माफिया को बेच देेते हैं।
विज्ञापन

एसपी जयप्रकाश ने बताया कि रविवार को बालैनी पुलिस ने गश्त के दौरान मेरठ-बागपत रोड स्थित आदर्श ढाबा के पास से ट्रकों से डीजल चोरी करने वाले गिरोह के बदमाशों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए मुकर्रम पुत्र अलीमुद्दीन, आमिर पुत्र शमशाद, परवेज पुत्र अलीमुद्दीन निवासीगण सिवालखास थाना जानी मेरठ, फरमान पुत्र इलियास निवासी जसडू थाना सरूरपुर मेरठ व नौशेर पुत्र नूर मोहम्मद निवासी देहरा थाना मसूरी गाजियाबाद हैं। पुलिस ने उनके कब्जे से तीन ड्रम से पांच सौ लीटर डीजल, एक दस टायरा ट्रक, दो प्लास्टिक की बाल्टी व अन्य चोरी के उपकरण बरामद किए हैं। मुकर्रम व आमिर से दो तमंचे 315 बोर, दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। उनके खिलाफ बालैनी थाने पर धारा 39, 411, 461 व धारा 25 आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। गिरोह पूर्व में सोनीपत, मुरादाबाद, मथुरा और आसपास के कई अन्य जनपदों में तेल चोरी कर चुका है। पुलिस ने पांचों बदमाशों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


ऐसे करते थे तेल चोरी
पुलिस ने बताया कि पकड़े गए बदमाश अपने ट्रक को ढाबों के आसपास खड़े अन्य ट्रकों के साथ खड़ा करते थे। ट्रक के डीजल टैंक का लॉक तोड़कर, उसमें पाइप डालकर तेल चोरी करते है और चोरी किए तेल को अपने गांव व आसपास के लोगों को 40 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से बेचते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुकर्रम है गिरोह का मुखिया
गिरोह का मुखिया सिवालखास निवासी मुकर्रम है। उसने बताया कि उन्होने 90 हजार रुपये में किठौर के बड्ढा से ट्रक किराए पर लिया है। इस ट्रक से ही वे तेल चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। एक दिन में 1000 लीटर से 1500 लीटर डीजल चोरी कर लेते हैं। चोरी किए गए तेल को वह सिवालखास में तेल माफिया निसार को 40 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से बेचते है। सिवालखास में अवैध रूप से डीजल बेचने का कारोबार बड़े स्तर पर चल रहा है। तेल माफिया इस तेल को डोला, हर्रा, खिवाई सहित आसपास के गांव में सरकारी रेट पर बेचकर अच्छा मुनाफा कमाते हैं।

सिवालखास से सीखा धंधा करना
मुकर्रम ने पुलिस ने बताया कि कई वर्षों से तेल का यह खेल चल रहा है। उसने सिवालखास से ही तेल चोरी करना सीखा और फिर अपना गैंग बनाकर काम शुरू कर दिया। उन्होंने गढ़-सोनीपत मार्ग पर सबसे ज्यादा ट्रकों से तेल चोरी करने की घटनाओं को अंजाम दिया है। हरियाणा के बहालगढ़ में कई ढाबों पर उनके मुखबिर है, जो उन्हें सूचनाएं देते हैं।


कम उम्र के है सभी आरोपी
पकड़े गए सभी आरोपी 20 से 30 साल के बीच की आयु के हैं। गिरोह का लीडर मुकर्रम ट्रक चलाता है। आमिर पेचकस से ट्रकों के डीजल टैंकों का लॉक तोड़ता है। परवेज टैंक में पाइप डालकर तेल बाल्टी में निकालता है और फरमान व नौशेर बाल्टी से ट्रक में डीजल भरते हैं। डीजल टंकी खाली होने के बाद पांचों बदमाश दूसरे ट्रक की तलाश करने लगते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed