{"_id":"5aa046474f1c1b4f588bc60d","slug":"61520453191-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुलतानपुर हटाना के ग्रामीणों ने एसपी दफ्तर घेरा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सुलतानपुर हटाना के ग्रामीणों ने एसपी दफ्तर घेरा
Updated Thu, 08 Mar 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत (बागपत)।
सुलतानपुर हटाना गांव से लापता ओमबीर के मामले में पुलिस द्वारा गांव के चार युवकों को हिरासत में लेने के विरोध में ग्रामीणों ने एसपी दफ्तर पर प्रदर्शन किया। उन्होंने पुलिस द्वारा उठाए युवकों को छुड़वाने की मांग की। एसपी ने मामले की जांच कराने का आश्वासन दिया।
बुधवार को सुलतानपुर हटाना गांव के ग्रामीण एसपी कार्यालय में पहुंचे और प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा दो फरवरी से ओमबीर पुत्र राजपाल लापता है। वह बिट्टे के खेत में ईख बुवाई के लिए गया , लेकिन वापस नहीं लौटा। इस मामले में परिजनों ने बड़ौत कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस गांव के बिट्टू, राजेंद्र, सतेंद्र और कर्णपाल को कई बार उठाकर पूछताछ के लिए ले गई और छोड़ दिया। छह मार्च को फिर से बड़ौत पुलिस चारों लोगों को उठाकर ले गई, लेकिन इस बार उन्हें नहीं छोड़ रही है। इन सभी का उसके लापता होने से कोई लेना देना नहीं है। उन्होंने एसपी से मामले की सही जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने एवं पुलिस द्वारा उठाए गए लोगों को छोड़ने की मांग की। एसपी ने ग्रामीणों को मामले की जांच कराने का आश्वासन दिया। इसमें पप्पू, प्रवेंद्र, राजवीर, सुरेंद्र, सोमपाल, कृष्णपाल, ओमवीर, संजीव, जयप्रकाश, मोहित आदि रहे।