{"_id":"5a52786f4f1c1bd4178b573b","slug":"61515354223-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ौत में 14 को होगी योगासन प्रतियोगिता","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बड़ौत में 14 को होगी योगासन प्रतियोगिता
Updated Mon, 08 Jan 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
नगर में बागपत योग एसोसिएशन की बैठक हुई। इसमें निर्णय लिया गया कि 14 जनवरी को मकर संक्रांति वाले दिन दिल्ली बस स्टैंड पर अग्रसेन भवन में जिला स्तरीय योगासन प्रतियोगिता कराई जाएगी। इसमें जिले के सैकड़ों बालक-बालिकाओं के भाग लेने की उम्मीद जताई गई है। बैठक में प्रदेश मीडिया प्रभारी डॉ. मनोज बिश्नोई ने कहा कि जिला स्तरीय प्रतियोगिता भिन्न-भिन्न आयु वर्गों में कराई जाएगी। इसमें बालक और बालिका आयु वर्ग 8 से 11 वर्ष, 11 से 14 वर्ष, 14 से 17 वर्ष, 17 से 21 वर्ष, 21 से 25 वर्ष, 25 से 35 वर्ष व 35 वर्ष से ऊपर आयु वर्गों के भाग लेंगे। जिला मीडिया प्रभारी उमाशंकर शर्मा ने बताया कि बागपत जिले की सभी शिक्षण संस्थाओं के बच्चे प्रतियोगिता में भाग लेंगे इस मौके पर अजय कौशिक, सरिता, मोहिनी, मनोज कुकरेती, उत्कर्ष, सोमित, अनिल कुमार आदि उपस्थित रहे।