फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   युवक ने दोस्त से कराया पत्नी का रेप

युवक ने दोस्त से कराया पत्नी का रेप

Thu, 21 Dec 2017 12:54 AM IST
Updated Thu, 21 Dec 2017 12:54 AM IST
विज्ञापन
युवक ने दोस्त से कराया पत्नी का रेप
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

बिनौली थाना क्षेत्र के एक गांव में पति-पत्नी में विवाद के चलते युवक ने अपनी पत्नी को दोस्त को सौंप दिया। दोस्त ने महिला के साथ काफी समय तक दुराचार किया। पीड़ित महिला ने बिनौली थाने और एसपी दफ्तर में गुहार लगाई तो उसकी किसी ने गुहार नहीं सुनी।

बिनौली थाना क्षेत्र के एक गांव में एक महिला का अपने पति के साथ मन मुटाव चल रहा था। इसके चलते पति ने दो माह पहले अपने मुजफ्फरनगर जनपद निवासी एक दोस्त को अपने घर बुलाया और उसे अपनी पत्नी को सौंप दिया। युवक ने दोस्त की पत्नी को नशीला इंजेक्शन लगाकर दो माह तक दुराचार किया और उसकी अश्लील वीडियो भी बनाई। किसी तरह महिला गांव से निकल कर बिनौली थाने में पहुंची और इस संबंध में तहरीर दी। थाना पुलिस के कोई कार्रवाई नहीं करने पर पीड़ित ने एसपी दफ्तर में पहुंच कर भी गुहार लगाई, लेकिन उसकी किसी ने गुहार नहीं सुनी। अब महिला का पति और पति का दोस्त धमकी दे रहा है कि यदि तुमने किसी से शिकायत की तो तुम्हारी वीडियो वायरल कर देंगे। इससे महिला परेशान है। पुलिस के उच्चाधिकारियों से मिलकर न्याय की गुहार लगाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed