फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   हादसे से नहीं लिया सबक, छह घाट पर चल रही नाव

हादसे से नहीं लिया सबक, छह घाट पर चल रही नाव

Sun, 17 Sep 2017 01:55 AM IST
Updated Sun, 17 Sep 2017 01:55 AM IST
विज्ञापन
हादसे से नहीं लिया सबक, छह घाट पर चल रही नाव
बागपत। काठा नाव हादसे के बाद भी जिला प्रशासन ने कोई सबक नहीं लिया है। जिले में पांच जगह पर अभी भी यमुना नदी के घाटों पर नावों का संचालन हो रहा है। जिला पंचायत का कहना है कि कोई ठेका नहीं छोड़ा गया। ऐसे में नाव का संचालन कैसे हो रहा है। जिला पंचायत की ओर से जिले में छपरौली, काठा, ककौर कलां, शबगा, कोताना और टांडा में यमुना नदी के घाट पर नाव के संचालन के लिए ठेके छोड़े जाते हैं। दूसरी तरफ जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी प्रदीप सक्सेना ने कहा जिला पंचायत ने यमुना नदी पर नाव संचालक को कोई ठेका नहीं छोड़ा है। नाव का संचालन कौन कर रहा है, इसकी जांच पुलिस-प्रशासन को करनी चाहिए।
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार काठा गांव में नाव हादसा होने के बाद भी छपरौली, ककौर कलां, शबगा और कोताना के घाट पर में शनिवार को भी यमुना नदी में नाव का संचालन हुआ। अवैध तरीके से चलाई जा रही नावों में सवार होने के लिए हालांकि हादसे के बाद यात्रियों की संख्या कम हुई है, लेकिन प्रशासन की अनदेखी दूसरे हादसे को न्योता दे रही है। डीएम भवानी सिंह खंगारौत ने कहा जनपद में विभिन्न घाटों पर यमुना नदी में नावों के संचालन की जांच कराई जाएगी। अवैध नाव संचालन नहीं होने दिया जाएगा, लोगों की सुरक्षा प्राथमिकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed