फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   सलमान की हुई रिया, पुलिस ने पहुंचाया सुरक्षित ठिकाने पर

सलमान की हुई रिया, पुलिस ने पहुंचाया सुरक्षित ठिकाने पर

Tue, 11 Jul 2017 01:19 AM IST
Updated Tue, 11 Jul 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
सलमान की हुई रिया, पुलिस ने पहुंचाया सुरक्षित ठिकाने पर
बिनौली (बागपत)। पिचौकरा गांव की कोमल ने मकान की तहलीज लांघकर मुंबई में धर्म परिवर्तन कर रिया बनी। बाद में अपने प्रेमी सलमान के साथ निकाह रचाया। सोमवार को कोर्ट ने उनको एक साथ रहने की इजाजत दे दी है। पुलिस ने उनको अपने सुरक्षित ठिकाने पर पहुंचाया। इसको लेकर गांव में तनाव बना हुआ है।
विज्ञापन

पिचौकरा गांव के सलमान का दूसरे समुदाय की युवती कोमल के साथ पिछले पांच साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों ने एक साथ रहने की कसम खा ली थी। इसका पता उनके परिजनों को भी चला गया था। दोनों अपने घर से 25 जून को चले गए थे। पता चलने पर लड़की के परिजनों ने सलमान, उसके पिता सब्बीर समेत चार लोगों के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस उसकी बरामदगी के प्रयास में लगी हुई थी। दो दिन पहले दोनों पुलिस के पास पहुंचे । पुलिस ने लड़की का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद सोमवार को कोर्ट में बयान दर्ज कराए। उसने खुद को बालिग बताते हुए कहा कि वह अपने मर्जी से गई थी। उसका किसी ने अपहरण नहीं किया। दोनों ने मुंबई में निकाह रचा लिया है। बिनौली थाना प्रभारी चंद्रकांत पांडेय ने कहा कोर्ट के आदेश पर युवती को पुलिस सुरक्षा में लड़के के साथ सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया गया है। कोमल ने पुलिस को बताया वह अपने प्रेमी के साथ घर से सीधे चंडीगढ़ गई। वहां से चेन्नई, मुंबई में समय व्यतीत किया। वहां से सीधे हवाई जहाज से दिल्ली आई।
विज्ञापन


बयान का पता चलते ही बन गए टकराव के आसार
बागपत। जैसे ही पता चला लड़की ने लड़के के पक्ष में बयान दिए हैं। तभी टकराव के आसार बन गए थे। कचहरी के बाहर दोनों पक्ष के लोग इकट्ठे गए थे। उनके बीच गाली-गलौज भी शुरू हो गई थी। इतना ही नहीं सड़क पर एक युवक हथियार लेकर घूमने तक की पुलिस को सूचना मिली। पुलिस हरकत में आ गए। पुलिस ने भीड़ को खदेड़ा। कड़ी सुरक्षा के बीच पुलिस लड़की को लेकर गई। इसको लेकर लोगों के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है। बिनौली एसओ ने कहा सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। गांव में तनाव की स्थिति नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लड़की की निकल गई शादी की तिथि
बागपत। कोमल के परिजनों ने उसका रिश्ता तय कर दिया था और दो जुलाई की शादी की तारीख नियत थी। परिवार के लोग तैयारियों में लगे थे, लेकिन कोमल ने अपने परिजनों के अरमानों पर पानी फेर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed