{"_id":"596280624f1c1b09278b471f","slug":"61499627618-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुराना कस्बा में दो पक्षों में झगड़ा, दो पकड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुराना कस्बा में दो पक्षों में झगड़ा, दो पकड़े
Updated Mon, 10 Jul 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। पुराना कस्बा में रुपये के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। एक पक्ष ने पुलिस को लूट होने की सूचना दी। पुलिस ने वहां पर पहुंचकर दो लोगों को हिरासत में ले लिया। इनकी हिमायत में कोतवाली में देर रात तक लोगों का जमावड़ा लगा रहा।
बागपत के पुराना कस्बा निवासी आशु और फुरकान में 400 रुपये के लेनदेन को लेकर कहासुनी हो गई। जो मारपीट में बदल गई। उनके बीच खूब मारपीट हुई। मौके पर काफी लोग इकट्ठे हो गए। आशु पक्ष ने दुकान में लूटपाट करने की पुलिस कंट्रोल रूम पर शिकायत की। पुलिस तुरंत वहां पर पहुंची और विवाद शांत कराया। इस दौरान पुलिस दो लोगों को पकड़कर कोतवाली ले आई। इनकी हिमायत में कोतवाली पर सुबह से देर रात तक लोगों का जमावड़ा लगा रहा। एसआई बाजीलाल भास्कर ने कहा दो पक्षों में मामूली विवाद हो गया था।
इसके अलावा निवाड़ा गांव के युवक शाहरुख के साथ पड़ोस के युवक ने मारपीट कर दी। इससे वहां हंगामा हो गया। घटना की पुलिस से शिकायत की गई है।